शहीद दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं संपूर्ण देशवासी।
शहडोल ब्यौहारी विधानसभा कार्यालय में 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अमर सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जी को याद करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। आज के दिन पूरा भारत देश शहीद दिवस के रूप में मना रहा है मुख्य रूप से मौजूद कार्यक्रम में विधायक शरद जुगलाल कोल जी ने कहा की भारत की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान निभाने वाले भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को आज ही के दिन 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी जिसके बाद देश की आजादी के लिए उन्होंने हंसते हंसते अपने प्राण देश पर न्योछावर कर दिए थे मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। आज भी हर भारतीय को राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करता है शहीद दिवस पर अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल जी,भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पिंटू सोनी जी, भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता जी, गौरव सिंह युवा मोर्चा से राहुल सिंह पटेल, सौरभ शुक्ला, अमन खरिया,ध्रुव पयासी, भारत सिंह तोमर,गौरव श्रीवास्तव, मोंटी दुबे,शुभम गुप्ता,भैयालाल पाल, राज पटेल,मुकुल दुबे,क्रिश तोमर, राजकुमार पटेल,और सभी भाजपा युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथी उपस्थित रहें।
