Top News

परिवार सूरक्षा के लिए शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश के मुखिया से लगाई गुहार।

 शहडोल जिले अंतर्गत पांचों ब्लॉकों  के शिक्षक अपने-अपने तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम सौंपा ज्ञापन।

 रिपब्लिक न्यूज 

आर्थिक रूप से असुरक्षित है हमारा भविष्य शासकीय शिक्षक और कर्मचारी।

 मुख्यालय - अंतर्गत जनपद विकास खंड सोहागपुर विकासखण्ड बुढार विकास खंड गोहपारू विकास खंड जयसिंहनगर और विकास खंड व्यौहारी  सभी ब्लाक अंतर्गत लगभग तीन तीन सौ की संख्या में एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा अपने पुरानी पेंशन बहाली के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी दिनांक 23/03/2022 लगभग 4:30 बजे शाम के समय शिक्षकों ने तहसीलदार महोदय से विनम्र निवेदन करते हुए प्रदेश के मुखिया के नाम से एक ज्ञापन तैयार कर प्रदेश के मुखिया से मांग करते हुए शिक्षक शासकीय कर्मचारियों ने अपनी मांग रखी और अपने ज्ञापन में कर्मचारियों के हित में हमेशा ऐतिहासिक कदम उठाएं मध्य प्रदेश का एनपीएस धारी शिक्षक कर्मचारी अधिकारी जिसका सेवानिवृत्त भविष्य आर्थिक रूप से असुरक्षित है आपसे एक बार हम सभी शिक्षक विनम्र निवेदन करते हुए फिर से ऐतिहासिक निर्णय की अपेक्षा करते हैं।


शिक्षकों की मांग

 1 जनवरी 2005 से बंद पुरानी पेंशन योजना मध्य प्रदेश के समस्त शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976 के अनुसार पुनः प्रदान किया जाए जिससे हमारे परिवार और जीवन यापन के समय परिवार शैक्षणिक संवर्ग में पेंशन बहाली ग्रेच्युटी, क्रमोन्नति एवं अन्य लाभ के लिए वरिष्ठता का लाभ मिल सके।

 प्रथम नियुक्ति दिनांक से मन किया जाए इन सभी प्रकार की योजनाएं हम सभी शिक्षकों  और कर्मचारियों पर कृपा करने का दया करें कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन बहाली का ऐतिहासिक निर्णय लेकर हम सभी कर्मचारियों को गौरवान्वित करेंगे।

 आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन जो कि कर्मचारी अधिकारी हित में फैसला लेने में हमेशा अग्रणी राज रहा है अपना मध्य प्रदेश।

 सभी शासकीय शिक्षक कर्मचारियों से अपील किया गया पुनः शहडोल कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। दिनांक 27/03/2022 को जिले के सभी शिक्षक विनम्रता पूर्वक निवेदन करते हुए कलेक्टर कार्यालय शहडोल पहुंच कर कलेक्टर से मिल कर अपना पक्ष रखेंगे।

Previous Post Next Post