Top News

शिवानी पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम लैंम्प लाइट।

 शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज मे लैंम्प लाइट सेरेमनी कार्यक्रम सम्पन्न हुआ


शहडोल । एक नर्स सेवा और समर्पण का दूसरा नाम है। जिस तरह से एक बच्चे की देखभाल मां के द्वारा की जाती है, उसी तरह से जब हम बीमार पडते है, तब नर्स के द्वारा ही एक मॉ की तरह बीमार व्यक्ति की सेवा सहायता की जाती है। पूरे संसार सभी समाज मे नर्सिंग सुविधा बहुत  आवश्यक है। 

संस्था प्रमुख डॉ द्विवेदी ने भी छात्र छात्राओं को दी शुभकामनाएं।

उक्त आशय का उद्बोधन संस्था शिवानी पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज के संचालक डॉ. डी.के द्विवेदी ने संस्था शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज मे नर्सिंग छात्र/छात्राओं द्वारा आयोजित नाइटिंगेल कैंडिल सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये।

कार्यक्रम मे शिवानी पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य मंगला श्रीवास ने दुनिया की पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल की जीवनी और उनके द्वारा संचालित नर्सिंग सेवा भावना को बहुत विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि एक नर्स की क्या जिम्मेदारी होती है और नर्स को किस तरह से मरीज की देखभाल करनी चाहिए। यह पहली बार तब पता चला जब फ्लोरेंस नाइटेंगल सामने आई और उन्होने नर्स की पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए काम किया।

कार्यक्रम मे उपस्थित नर्सिंग की वरिष्ठ व्याख्याता दिव्या लखेरा ने छात्र/छात्राओं को बताया कि नर्स को जितना सम्मान दिया जाए उतना कम है।  बडी से बडी, छोटी से छोटी बीमारी से ग्रसित मरीज नर्स की देखभाल मे अपनी बीमारी को समाप्त करता है। जिस तरह से डॉ. मरीज के लिए भगवान होता है उसी तरह से नर्स भी मरीज के लिए भगवान होती है। कार्यक्रम मे उपस्थित शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट प्रभारी अभिषेक तिवारी नर्स के कर्त्तव्य और पाठयक्रम के प्रारंभ और अंत में शपथ क्यों ली जाती है इसके बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम को संस्था शिवानी पैरामेडिकल कॉलेज के प्रबंध निदेशक रजनीश त्रिपाठी, संस्था की अध्यक्ष श्रीमती छाया द्विवेदी, शिवम द्विवेदी ने भी संबोधित किया। इस अवसर मे नर्सिंग की व्याख्याता दिव्या लखेरा, कविता पटेल, सिमरन बानो, सुमन विश्वकर्मा, संदीप यादव, डॉ. दानिस रहमान व कम्प्यूटर सेक्सनं के प्रभारी संजय गुप्ता, प्लेसमेंट ऑफीसर विवेक सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी राजेश सिंह, अनिरूद्ध सिंह इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र/छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Previous Post Next Post