हरदा जिला अंतर्गत करताना चौकी बनी महज दिखावा जिम्मेदार नियम और निर्देशों कि उड़ा रहे धज्जियां।
हरदा जिले की टिमरनी विकासखंड अंतर्गत करताना चौकी में नहीं होती सुनवाई शिवराज सरकार कितने ही बड़े बड़े दावे कर ले लेकिन विभाग में बैठे हुए अधिकारी कर्मचारी किस प्रकार से शिवराज सरकार को पलीता लगा रहे हैं इसका नजारा हरदा जिले में देखने को मिलेगा किस प्रकार से पुलिस प्रशासन के अधिकारी आम जनता की सुनवाई नहीं करते हैं ।
ग्राम गोदा गांव खुर्द की महिला ने करताना चौकी पर लगाये आरोप पीड़ित महिला का कहना है मेरे ही गांव से कुछ दूरी पर करताना चौकी है लेकिन यहा सुनवाई नहीं होने के कारण मेरे द्वारा 30 किलोमीटर दूर मेरे पति एवं परिवार वालों के साथ टिमरनी थाना जाकर शिकायत दर्ज करवनी पड़ी। मामला यह कि 17/03/2022 को ग्राम परिवार के ही जेट प्रणय उर्फ बिट्टू साकल्ले रात्रि के समय घर पर आया उस समय मेरे पति घर पर नहीं थे । घर पर आकर गाली गलौज करने लगे जब मैंने अपने पति को यह जानकारी दी फिर मेरे पति के द्वारा हंड्रेड डायल को फोन लगाया गया और कुछ घंटों के बाद हंड्रेड डायल आई पर हंड्रेड डायल में बैठे पुलिस के कर्मचारियों के द्वारा भी किसी प्रकार से प्रणव उर्फ बिट्टू की खोज बिन नहीं की गई और हंड्रेड डायल चली गई जब में अपने पति के साथ करताना चौकी के लिए निकली तो गांव के बाहर ही पुलिया के पास मुझे और मेरे पति को रोक कर गाली गलौज और हाथापाई की गई। और मेरे साथ भी झुम्मा झटकी की गई झुम्मा झटके में मेरे कपड़े भी फट गए और हल्की सी चोट भी आई पूर्व में भी मेरे पति के द्वारा कलेक्टर, एसपी को लेकर शिकायत भी की गई लेकिन करताना चौकी के द्वारा किसी प्रकार से कोई कार्रवाई नहीं की गई और मामले को ले देकर दबा दिया गया और कहां गया कि यदि पुलिस को शिकायत करते हो तो जान से मार दूंगा पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
पूर्व में भी कुछ मामलों को लेकर आरोपी प्रणय उर्फ बिट्टू जेल भी जा चुका है और टिमरनी तहसील में लड़ाई झगड़ा न करने को लेकर तहसील में बांड भी तहसीलदार के द्वारा भरवाया गया है मेरे द्वारा आज हिम्मत जुटाकर मेरे पति के साथ टिमरनी थाना आकर शिकायत दर्ज कराई तब जाकर टिमरनी थाने में आरोपी प्रणय साकल्ले के खिलाफ मारपीट धमकी सहित 323, 294, 506 धारा अंतर्गत मामला दर्ज किया गया
बाइट / कल्याणी साकल्ले पीड़ित महिला थाना टिमरनी
संजय कुमार अग्रवाल टिमरनी जिला हरदा मोबाइल नंबर 94075 07480