मथुरा यादव का अवैध कारोबार जिसमें शामिल हैं नदी और नालों से रेत का खदान।राजस्व विभाग और वन विभाग के कई क्षेत्रों पर मिटटी और मुरूम के अवैध खदान जिसमें शामिल वन विभाग कर्मचारी।
शहडोल संभाग मुख्यालय से लगभग दस किलोमीटर की दूरी उमरिया जिला अंतर्गत पाली विकासखंड घुनघुटी थाना क्षेत्र में मथुरा यादव नामक व्यक्ति का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। जिस में शामिल खनन माफिया का मिट्टी और रेत के कई खदानें फॉरेस्ट के क्षेत्रों पर कई जगहों से मिट्टी का कटाव कर स्थानीय नदियों और सोन नदी के धार पर गाड़ियों से डंपिंग यार्ड बना कर रखा जाता है। जंगल से निकाली मिट्टी को डंप कर उस बचें रेत को कई प्रकार से उपयोग कर ठेकेदार अपने निवास स्थान के क्षेत्रों में ठेकेदारी चला रहा हैं। क्षेत्र के कई ग्राम पंचायतों में अपने ठेकेदारी का जलवा बिखेर कर ग्राम पंचायतों के अंदर होने वाले सभी कार्यों को अपने ही ठेके में लेकर अपने गुर्गों के साथ अवैध खनन कारोबार काम में लिप्त हैं ।
मथुरा यादव के द्वारा मजदूरों और जेसीबी मशीन के द्वारा जंगल से कई अवैध खदान बनाकर मिट्टी निकाला जा रहा है। ट्रैक्टर और मिनी हाईवा 709 की मदद से निकाले मिट्टी को स्थानीय नदी नालों और सोन नदी के बीच धार पर डालकर मिट्टी छन्ने के बाद बचे हुए रेत को रोड कंपनी के मालिक को सप्लाई करना पहला प्राथमिक कार्य है मथुरा यादव नामक व्यक्ति का और अपने गुर्गों के साथ कई निर्माण कार्य भी करते है । ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास निर्माण करना सीसी रोड का निर्माण कराना स्थानीय फॉरेस्ट विभाग के शासकीय कर्मचारी और पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है ।
मथुरा यादव का मैनेजमेंट और जंगल राज।
स्थानीय क्षेत्र पर पदस्थ कर्मचारियों को मथूरा यादव नामक व्यक्ति ने अपने हाथों पर कठपुतली बनकर रखा है। स्थानीय क्षेत्र पर शासकीय कर्मचारियों के द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जाता है। कभी क्षेत्र पर पेट्रोलिंग नहीं किया जाता है।
विभाग कार्यालय द्वारा भेजे गए नोटिस का खेल।
उमरिया जिला प्रशासन खनिज विभाग और वन विभाग कार्यालय से मथूरा यादव नामक व्यक्ति को कई बार नोटिस जारी किया गया है। लेकिन जब भी नोटिस मथूरा यादव के पास आता है। मथुरा यादव नामक व्यक्ति के द्वारा भेजे गए नोटिस को किसी और व्यक्ति को भेज दिया जाता है। उस पर यह जानकारी देते हुए कहा जाता है कि मथूरा यादव नामक व्यक्ति दूसरे स्थान पर रहता है।
उमरिया जिला मानपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजौरी से शहडोल जिला अंतर्गत सोहागपुर विकासखण्ड ग्राम पंचायत बिजौरी तक कई अवैध खनन खदानों में काम करते हैं मथूरा यादव नामक व्यक्ति जो कुछ मजदूर वर्ग और जेसीबी मशीन से खनन कर मिट्टी से रेत बना कर रोड कम्पनी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास निर्माण और ग्राम पंचायत में ठेकेदारी चला रहे मथुरा यादव नामक व्यक्ति।