Top News

अपनों को ध्यान में रखते हुए शुद्ध शाकाहारी हुआ होटल विलासा इंटरनेशनल

 


होटल विलासा इंटरनेशनल बुढार अब शुद्ध शाकाहारी हो गया कभी नहीं परोशेगा नानवेज हमेशा होगा भारतीय परंपरा का निर्वहन।

अब कभी नहीं बनेगा हमारे प्रतिष्ठान में नॉनवेज डिश राजेश।

शहडोल ।  औद्योगिक नगर बुढार के बहु प्रतिष्ठित व्यापारी समाजसेवी भाई पवन चमडिया के छोटे पुत्र राजेश कुमार चमडिया प्रबंधक होटल विलासा इंटरनेशनल  अब हमारे यहां नॉनवेज भोजन/नाश्ता आदि कभी नहीं परोसा जाएगा ।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए होटल विलासा इंटरनेशनल बुढार के प्रबंधक राजेश कुमार चमड़िया द्वारा होटल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी गई जानकारी।

 उन्होंने बताया कि इस आदिवासी क्षेत्र की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए हमने यह निर्णय लिया है होटल विलासा इंटरनेशनल एक जिम्मेदार संस्था होने के नाते जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सेवा भाव से हमेशा समर्पित रहता है।

इस क्रम में हमने पिछले  दिनों बुजुर्गों ,शिक्षको, नागरिकों पत्रकारों आदि का सम्मान किया है। हमारा प्रयास रहता है कि हम समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों में  कार्य करते  आगे भी इस तरह के कार्य करते रहेंगे । इसी बात को मद्देनजर रखते हुए हमने यह फैसला लिया है कि हम भविष्य में कभी भी नॉनवेज भोजन, नाश्ता आदि अब नहीं परोसेंगे। 

अत्याधुनिक सुविधाओं का समावेश कार्य भी शीघ्र।

 होटल विलासा इंटरनेशनल में 48 रूम एवं मैरिज हाल सहित स्विमिंग पूल, जिम, टेनिस कोर्ट आदि भी उपलब्ध होगा। होटल के रूम में वाईफाई, टीवी, एयर कंडीशनर, पार्किंग की उत्तम व्यवस्था की गई है । हमने पिछले दिनों देश की उत्कृष्ट चेन जोमैटो से टाईअप किया है।

पर्यटन क्षेत्रों पर भी फोकस होगा हमारा।

होटल विलासा इंटरनेशनल के प्रबंधक राजेश चमडिया ने बताया कि हमारा ध्यान इस आदिवासी अंचल सहित आसपास के पर्यटक स्थलों पर भी है। इस क्रम में हम होटल में आने वाले मेहमानों को अमरकंटक, बांधवगढ़ आदि जैसे देश भर में प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों की जानकारी देते हैं। और यह कोशिश करते हैं कि उन्हें वहां आने जाने के लिए उचित सुविधा मुहैया कराया जाए।

 चमडिया परिवार प्रबंधक होटल विलासा इंटरनेशनल बुढार।

Previous Post Next Post