अधिकारियों का समिति गठित कर निष्पक्ष जांच करें कलेक्टर
आठ करोड़ चौंतीस लाख रुपए राशि के भुगतान पर कार्यरत कर्मचारियों को वेतन मान एरियर्स
शहडोल सहायक आयुक्त कार्यालय से हुए फर्जी भुगतान का जांच आदेश पत्र आया जिसमें अधिकारियों की समिति बनाकर जांच करने की कार्यवाही की जा सके पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त मंडल संयोजक एमएस अंसारी के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से किए गए अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति को फर्जी भुगतान की राशि का। जिस पर लोकायुक्त से जांच प्रकरण 260/ 2021 के विरुद्ध मंडल संयोजक एमएस अंसारी के ऊपर कार्यवाही किया जाए। जिसपर क्षेत्र संयोजक एमएस अंसारी को कार्यालय से हटा कर निष्पक्ष जांच किया जाए । आठ करोड़ चौंतीस लाख रुपए राशि के भुगतान का जो अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति को किया गया है। लोकायुक्त से जांच आदेश पत्र जो कि म प्र शासन जनजातीय कार्य विभाग भोपाल का पत्र क्रमांक 700/ 815/ 2021/ 25-2 के द्वारा भेजे गए दिनांक 23.11.2021 को आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश भोपाल का पत्र क्रमांक अनुदान 501 /2021/ 217 15 भोपाल दिनांक 20:12 2021 के अनुसार लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल का जांच पत्र क्रमांक 8301 भोपाल दिनांक 13 .01.2022 को सहायक आयुक्त शहडोल को जांच आदेश पत्र भेजा गया था। जिस पर 5 सदस्यों कि टीम का गठन कर पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएम अंसारी जो मंडल संयोजक सहायक आयुक्त कार्यालय शहडोल में बर्षो से पदस्थ हैं । जिनके द्वारा अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे शिक्षा समिति को फर्जी तरीके से भुगतान किया गया 8 करोड़ 34 लाख रुपए का । जिस पर लोकायुक्त में हुए शिकायत की जांच प्रकरण एवं अन्य जांच प्रकरण सहायक आयुक्त कार्यालय दिनांक तक लंबित रखा गया है।इस कारण कलेक्टर स्तर पर निष्पक्ष जांच हेतु आवश्यक है कि एम एस अंसारी प्रभारी क्षेत्र संयोजक कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग शहडोल के ऊपर जांच के दौरान इस कार्यालय से हटाकर जांच कराना उचित होगा जिससे पांडे शिक्षा समिति को नियम विरुद्ध फर्जी तरीके से किए गए आठ करोड़ चौंतीस 34 लाख रुपए के फर्जी भुगतान का निष्पक्ष जांच हो सके। जांच कमेटी में निम्न अधिकारियों को शामिल करने का मांग हुआ शिकायतकर्ता के द्वारा एडीएम श्री अर्पित वर्मा सहायक आयुक्त रणजीत सिंह धुर्वे खंड शिक्षा अधिकारी सोहागपुर शिवप्रसाद चंदेल मनोज तिवारी प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार पटेल निम्न अधिकारियों की समिति बनाकर जांच दल गठित कर निष्पक्ष जांच किया जाए । पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएम अंसारी के किए गए नियम विरुद्ध फर्जी तरीके से भुगतान का निष्पक्ष जांच हो सके और जो कार्यरत कर्मचारी हैं उनको उनके कार्य का भुगतान हो सके। एमएस अंसारी क्षेत्र संयोजक जिसने शासकीय अधीक्षिका के खाते पर एक लाख 93 हजार रुपए लगभग राशि का फर्जी भुगतान किया है। ऐसे ही संस्था संचालक शिव प्रसाद पांडे के भाई अमरकंटक क्षेत्र पर छोला छाप डॉक्टरी का कार्य करते हैं उनके खाते में लगभग ₹10 लाख 91000 हजार रुपए का फर्जी भुगतान किया गया । जिस पर लगभग माने जो सूत्रों की पूर्व प्रभारी सहायक आयुक्त एमएम अंसारी के साथ-साथ कार्यालय में कार्यरत बाबू भूषण महोबिया और ट्रेजरी ऑफिसर राम मिलन सिंह की भूमिका संदिग्ध है इनका कहना है । जिले के पूर्व मुखिया का भी सहारा मिला था जिस पर कार्यरत कर्मचारियों के पांचवें वेतनमान के एरियर राशि का खेल खेला गया और अपने चहेतों के रिश्तेदारों के खातों पर 8 करोड़ 34 लाख रुपए के भुगतान का फर्जी भुगतान किया गया क्या निष्पक्ष जांच शासन कराएगी ऐसे भ्रष्ट शासकीय कर्मचारियों के ऊपर क्या जांच कमेटी जो गठित हुई है। उसके द्वारा सही जांच कर अनुदान प्राप्त शिक्षण संस्था पांडे षशिक्षा समिति के अशासकीय कार्यरत कर्मचारियों को उनके पांचवें वेतनमान एरियर्स राशि का सही भुगतान हो पाएगा जिले के प्रभारी मंत्री ने शहडोल के कलेक्टर को किया तलब जांच कर दोषियों के ऊपर करें कार्यवाही जिससे भ्रष्टाचार में लगाम लगाया जा सके और दोषियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जा सके। क्षेत्र संयोजक एमएस अंसारी ने प्रभारी मंत्री को गुमराह कर किय है कई फर्जी तरीके से स्थानांतरण और सहयोग प्रदान हुआ घर के साथ मिलकर खातों में।