Top News

फिर से शुरू हुआ जिले में पढ़ना लिखना अभियान के तहत कक्षाएं संचालित कागजों परॽ़


शहडोल शासन से आदेश पत्र आया फिर से शुरू करना है। सभी जिलों में पढ़ना लिखना अभियान के तहत कक्षाएं प्रारंभ लेकिन कक्षाएं संचालित है कागजों पर ।जिस बात का गवाह है आज का समाचार ।

शहडोल 31 जनवरी 2022- जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी ने जानकारी दी है कि भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देशानुसार प्रौढ़ शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्क जो औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाए हैं एवं औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने की उम्र पार कर चुके हैं उनकी निरक्षरता उन्मूलन के लिए मार्च 2022 तक पढ़ना लिखना अभियान एवं अप्रैल 2022 से 2027 तक “ नवभारत साक्षरता कार्यक्रम“ चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के बुढार एवं सोहागपुर विकासखण्ड में कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई है।

शहडोल जिला अंतर्गत बुढार और सोहागपुर विकासखण्ड में कौन है पदस्थ भर्ती शिक्षक जो  नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की कक्षा संचालित कर दिया है । किस- किस जगह कौन-कौन है निरक्षर सदस्य जिनको पदस्थ भर्ती शिक्षक कक्षा संचालित कर पढ़ना लिखना सिखा रहा है ना जगह का नाम न सदस्यों का नाम फिर किसको पढ़ना लिखना शुरू किया है । क्या नाम है उस भर्ती शिक्षक का जो नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की कक्षाएं संचालित कर रहे है। कहीं भी एक जगह का नाम नहीं डाला जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्रीमती सावित्री सोनी शहडोल ने फिर किस आधार पर बुढार और सोहागपुर विकासखण्ड में साक्षरता कार्यक्रम कक्षाएं शुरू है। का समाचार भेज दिया जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी शहडोल नेॽ़।

Previous Post Next Post