मुख्यालय शहडोल जनपद पंचायत विकासखंड सोहागपुर अंतर्गत संकुल केंद्र खैरहा ग्राम पंचायत धमनी कला शासकीय माध्यमिक विद्यालय में वर्ष 2016-17 शिक्षण सत्र में शासन से स्वीकृत बच्चों को साफ और स्वच्छ पीने का पानी के लिए जल प्रदाय व्यवस्था योजना में शामिल किया गया। ग्राम पंचायत धमनी कला शासकीय माध्यमिक विद्यालय जिला खनिज प्रतिष्ठान मद शहडोल से चार लाख नब्बे हजार रुपए स्वीकृत हुआ था । शासन के आदेश अनुसार प्रथम किस्त स्वीकृत राशि ₹245000।दो लाख पैंतालिस हजार रुपए विद्यालय के खातों में भेजा गया था। लेकिन दूसरा किस्त 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक किस्त की दूसरी राशि विद्यालय के खाते पर नहीं भेजा जिला खनिज विभाग शहडोल। ऐसा क्यों हुआ इस बात की जानकारी संबंधित निर्माण कार्य एजेंसी सर्व शिक्षा केंद्र शहडोल जिला प्रशासन कार्यालय के अधिकारी ही बता सकते हैं।या जिला खनिज विभाग कार्यालय के अधिकारी। जबकि शासन के स्वीकृत नियम अनुसार अनुमोदित कार्यों को प्रथम किस्त 50% जारी होने के पूर्व दुसरा किश्त 40%भुगतान कर इसी वर्ष निर्माण कार्य को पूर्ण कर संबंधित भुगतान विभाग कार्यालय को उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना था । और 10% का भुगतान होना था। लेकिन 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक ऐसा नहीं हुआ निर्माण कार्य की फोटो और पूर्णता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा नहीं कराया गया। विशेष विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यालय में पहले से पालक शिक्षक संघ के नाम से खाता खुला था लेकिन इस राशि के लिए शहडोल बैंक में फिर से सभी स्वीकृत निर्माण विद्यालयों के खाते खुले हैं । शासन के आदेश अनुसार राशि विधालय के पूर्व पालक शिक्षक संघ के नाम से खोले गए खाते में जमा कराया जाएगा निर्माण कार्य के लिए राशि। लेकिन फिर से दूसरा खाता खोला गया इस आदेश को मध्य प्रदेश शासन के आदेश से शहडोल बैंक ऑफ बड़ौदा में फिर से खाता खोला गया या जिला प्रशासन अधिकारी के आदेश अनुसार पालक शिक्षक संघ जिन के खाते में राशि का भुगतान होना था उनके आदेश से खाता खुला। आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका कौन है जिम्मेदार निर्माण करता अधिकारी या शासकीय कर्मचारी शिक्षक।