शहडोल बुढार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग अमलाई चौक से अनूपपुर को जाता रोड अमलाई चौक से लगभग 300 मीटर की दूरी पर बड़ा तालाब के तिराहे पास मोड़ पर किसी बुढार निवासी प्रजापति के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। जबकि अमलाई की तरफ जाता यहां रोड कई रहवासियों के मार्ग को जोड़ता है । इस रोड से लगे बड़े तालाब के किनारे कई शासकीय कार्यालयों का निर्माण वर्षों पूर्व हो गया है । इन मार्गों से लोगों का आना जाना हमेशा लगा रहता है यह तिराहा शासकीय भूमि मध्य प्रदेश शासन के अधीनस्थ खसरा नम्बर क्रमांक-1402और रकवा नम्बर क्रमांक 01660 हेक्टेयर एवं क्रमांक 1593 रकवा 1.5740 हेक्टेयर पर है। जनपद पंचायत बुढार अंतर्गत नगर परिषद अमलाई अनूपपुर कोतमा को जोड़ने वाला यह रोड नेशनल हाईवे के अंतर्गत आता है । तालाब के किनारे अंधा मोड़ और अवैध कब्जा कर निर्माण किया है । बुढार निवासी किसी प्रजापति व्यक्ति के द्वारा अवैध कब्जा कर तिराहे के पास मोड़ पर लगभग 30 बाई 40 क्षेत्रफल पर अवैध निर्माण कर कमरा तैयार किया गया है। बहुत बड़े अनहोनी का कारण बनेगा यह अवैध निर्माण तालाब किनारे यहां तिराहा अंधा मोड़ की तरह है ।अगर कोई व्यक्ति बुढार से अमलाई अनूपपुर कोतमा बाई पास पहुंच मार्ग के लिए निकलता है । सामने कौन आ रहा है किसी भी प्रकार से दिखाई नहीं देता है। जब तक वह सामने लगभग 10 से 15 मीटर की दूरी पर आ जाए । इसी कारण यहां पर हमेशा ट्राफिक जाम रहता है बहुत बड़ी दुर्घटना को संभावना बना रहा है । बुढार निवासी व्यक्ति का यह शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण। क्या शासन के नुमाइंदों को नहीं दिखाई पड़ता की यह जगह अतिक्रमण मुक्त कराया जाए जिससे आने जाने वाले राहगीरों को और वहां पर निवासरत कॉलोनी के लोगों को सरलता से अपने दिनचर्या के कार्यों पर जा सके और तिराहे के इस मोड़ को दुर्घटना मुक्त किया जा सके ।