मुख्यालय शहडोल जयसिंह नगर जनपद पंचायत क्षेत्र ग्राम पंचायत जमुनिया और ठेगरहा के विकास कार्यों की कहानी स्वयं बया हो रहा है । किस प्रकार सचिव और उपयंत्री के ठेकेदारी ने कैसे मैनेज कर एडवांस में ग्राम पंचायत के 15 वित्त की राशि निकालें बिना निर्माण किए गए कार्यों के सचिव और उपयंत्री के मिलीभगत से फर्जी बिल लगाकर बिना निर्माण कराए कार्यों के एडवांस में निकाल लिए गए लगभग स्वीकृत पुरे राशि । भ्रष्टाचार की इबादत में जयसिंह नगर क्षेत्र के अधिकारियों और सचिव की मिलीभगत भी शामिल है ऐसा प्रतीत होता नजर आ रहा है ।लाखों रुपए के फर्जी तरीके से बिना निर्माण महीनों पहले भुगतान हो जाने के बाद भी सचिव और उपयंत्री के द्वारा स्वीकृत निर्माण कार्य पुलिया और नाली निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया ।जब इसी बीच लोगों में चर्चा होना शुरू हो गया ग्राम पंचायत जमुनिया के विकास कार्य के लिए नाली और पुलिया निर्माण होना है । लेकिन सचिव ग्राम पंचायत शशिकांत शुक्ला के द्वारा निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है । तो क्या सरपंच सचिव और उपयंत्री रामचंद्र कुशवाहा के साथ-साथ अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण के स्वीकृत राशि को हड़पने के जुगाड़ में तो नहीं है। जब सभी के बीच चर्चा होना शुरू हुआ और समाचार के माध्यम से लोगों को संबंधित उच्च अधिकारियों के संज्ञान में बात सामने आने लगा तो पंचायत के ही ठेकेदार के साथ मिलकर सचिव शशिकांत शुक्ला और ग्रामीण उपयंत्री रामचंद्र कुशवाहा के द्वारा जेसीबी मशीन का उपयोग करते हुए नालियां और पुलिया के गड्ढे खुदवाने का कार्य शुरू किया गया । जिस पर भ्रष्टाचार में लिप्त सचिव शशिकांत शुक्ला और ग्रामीण उपयंत्री रामचंद्र कुशवाहा के द्वारा बिना राड़ के ही निर्माण कार्य शुरू हो गया। मीडिया के द्वारा निर्माण कार्यों की वीडियो और फोटोग्राफी पर रोक लगाने के लिए गांव के कुछ लोगों को शराब का सेवन करवाकर बैठाए निर्माण कार्य स्थल पर सचिव और उपयंत्री के आदेश से ठेकेदार के द्वारा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी जनपद पंचायत जयसिंह नगर क्षेत्र अधिकारी भी है इस मोटी रकम के भ्रष्टाचार स्वीकृत राशि को हड़पने के लिए । इसी प्रकार ग्राम पंचायत ठेगरहा के भी चौपड़ निर्माण में घोर भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध मनमाना निर्माण कार्य शुरू है । जो किसी राधिका प्रसाद के पुत्र द्वारा ठेकेदारी पर ग्राम पंचायत में निर्माण कराया जा रहा है । सम्राट प्रभार में लिया गया सचिव का पद सचिव शशिकांत शुक्ला और क्षेत्र सम्राट के ग्रामीण उपयंत्री रामचंद्र कुशवाहा के मिलीभगत से जयसिंह नगर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिया और ठेगरहा में विकास कार्य के लिए 15 वित्त की एडवांस राशि अधिकारियों के मिलीभगत से निकाला गया । इस भ्रष्टाचार के निर्माण कार्यों की कौन करेगा जांच जब शामिल हो अधिकार । किस ग्राम पंचायत में कितना एडवांस राशि निकालें है। स्वीकृत निर्माण कार्य के लिए अगले अंक में प्रकाशित होगा।
सचिव और उपयंत्री अधिकारियों के मिलीभगत से बिना राड़ हो रहे निर्माण
republicnews
0