रेत में मिट्टी मिलाकर विनष्टिकर किया गया।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आज तहसील गोहपारु एवं जैतपुर स्थित ग्राम लेदरा महुआटोला, चुहरी एवं रसमोहिनी क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया गया। जिसमे ग्राम लेदारा महुआटोला स्थित कुनुक नदी के पास 5 अलग अलग स्थानों पर रेत खनिज का स्टॉक पाया गया है। उक्त सभी स्टॉक शासकीय भूमि पर रखा गया था। वहीं पांच अलग अलग स्थानों पर लगभग 250 घन मी. रेत भण्डारित पायी गयी। मौक़े पर उपस्थित लोगों से रेत भण्डारनकर्ताओ के बारे में पूछा गया। उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं होना बताया। मौक़े पर मशीन की सहायता से रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया।
उक्त कार्यवाही सहा. खनि अधिकारी अभिषेक पटले के द्वारा थाना गोहपारु एवं खनिज अमले में पदस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
