सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की गई शैक्षणिक सामग्री।
जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई हेतु किया प्रोत्साहित।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय "मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत" सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधायक शरद कोल ने शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ के विद्यार्थियों को एवं बुढार एवं धनपुरी में आयोजित कार्यक्रमों में जैतपुर विनायक अपने जयसिंह मरावी, धनपुरी नगरपालिका अध्यक्ष हरविंदर सिंह कौर तथा बुढार नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी सरावगी ने विद्यार्थियों को पुस्तके, पेन, बैग सहित अन्य शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री प्रदान कर उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कुल 2234 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा सहित संबंधित जनप्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे।
