Top News

पात्र प्राथमिक शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ प्रदान किया है।

पात्र प्राथमिक शिक्षकों को मिला क्रमोन्नति का लाभ।

संभागीय उपायुक्त की अध्यक्षता में किया गया बैठक आयोजित।

क्रमोन्नति समिति की बैठक में लिया गया निर्णय।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला उपायुक्त, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास जेपी यादव ने जिले में 459 पात्र प्राथमिक शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ प्रदान किया है।

यह निर्णय संभागीय उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित क्रमोन्नति समिति की बैठक में लिया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि जनजातीय कार्य विभाग, जिला शहडोल के कुल 462 प्राथमिक शिक्षकों के प्रकरणों पर विचार किया गया, जिसमें से 459 शिक्षकों को पात्र पाते हुए क्रमोन्नति दी गई। इनमें से 311 शिक्षकों को प्रथम क्रमोन्नति तथा 145 शिक्षकों को द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ मिला।

एक शिक्षक का प्रकरण विभागीय जांच लंबित होने के कारण स्थगित रखा गया है, वहीं दो शिक्षकों की गोपनीय चरित्रावली पूर्ण न होने से उनके प्रकरण भी लंबित हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होते ही आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

क्रमोन्नति समिति की बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही, जिन्होंने प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियम सम्मत ढंग से संपन्न कराया।

Previous Post Next Post