Top News

गैस गोदाम से कालाबाजारी का एक वीडियो सामने आया है,

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला में हुआ इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध का असर अब भारत के बाजारों में भी दिखाई देने लगा। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रसोई गैस को लेकर अचानक बढ़ी मांग और किल्लत की चर्चाओं के बीच प्रशासन लगातार दावा कर रहे है यहां किसी भी प्रकार से गैस की कोई कमी नहीं है, 

लेकिन जमीनी हकीकत तो कुछ और ही हकीकत बयां कर रही है। गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर लगी लंबी कतारें और अब तक सूनने में आ रहा था लेकिन अब यह सामने आया कालाबाजारी का एक वीडियो दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। वहीं गैस की किल्लत को लेकर राज्यसभा सांसद के बयान से राजनीति के साथ-साथ गैस में भी आग लग गई है।

शहडोल और आसपास के क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। लोग सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे गैस की कमी की स्थिति साफ नजर आ रही है। इसी बीच बुढ़ार क्षेत्र स्थित ऋचा गैस गोदाम से कालाबाजारी का एक वीडियो सामने आया है, लेकिन जिसने प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसडीएम पहले फील्ड में रहती थीं

तय कीमत से ज्यादा की वसूली

वायरल हो रहे वीडियो में गैस एजेंसी का एक कर्मचारी गोदाम में आए एक व्यक्ति को निर्धारित कीमत से ज्यादा राशि लेकर सिलेंडर देता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद एक अन्य उपभोक्ता ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।


ये भी पढ़ें: जंजीरों में बंधा सिलेंडर: इंदौर में गैस चोरी के बाद हड़कंप, महिला ने चेन से बांधकर जड़ा ताला

राज्यसभा सांसद ने बोला हमला

उधर, शहडोल में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर पड़ रहा है। उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय अमेरिका दुनिया का दादा बन गया है और उसकी दादागिरी का असर अन्य देशों पर पड़ रहा है। इसी कारण गैस जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

Previous Post Next Post