शॉप से खदान लाना था सामान, संबंधित कर्मचारी पहुंचा कबाड़ दुकान।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला के खैरहा थाना क्षेत्र खैरहा खदान का एक कर्मचारी रंगे हाथों चोरी करते पकड़ा गया है। रीजनल वर्कशॉप से कर्मचारी सामान लोड कर अपने कार्यरत खदान पहुंचने की वजह कबाड़ की दुकान पहुंच गया।
और उसी वास्तु की बिक्री कर रहा था, तभी पुलिस को इसकी जानकारी कॉलरी के कुछ अधिकारियों एवं मुखबिर के द्वारा दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस को देखते ही कॉलरी कर्मचारी मौके से फरार हो गया, लेकिन माल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले पर पुलिस ने कर्मचारी एवं कबाड़ी के विरुद्ध कई धाराओं के तहत केश दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कॉलरी कर्मचारी शासकीय वाहन ले कर फरार
पुलिस ने बताया कि खैरहा थाना क्षेत्र में स्थित भूमिगत खदान का कॉलरी कर्मचारी रियाज खान निवाशी बकहो पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा रियाज को अधिकारियों ने कॉलरी के शासकीय वाहन से रीजनल वर्क शॉप से खदान के अंदर काम आने वाले कुछ लोहे के सामन को लोट कर लाने भेजा था। कर्मचारी रियाज ने वर्क शॉप से वाहन में माल लोड किया, जिसकी सरकारी कीमतें लाखों रुपए थी, माल ले कर कर्मचारी खदान नहीं आया, जब काफी समय बीत गया तो खैरहा भूमिगत खदान के संबंधित विभाग अधिकरी ने खदान में कार्यरत कर्मचारी रियाज का पता करने लगे। जिसमें अधिकारियों को पता चला कि वह माल लोड कर वाहन लेकर, बुढार में स्थित एक कबाड़ के दुकान में खड़ा हुआ है।
संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस प्रशासन कर रही जांच।
संबंधित खदान के उच्च अधिकारी ने क्षेत्र के खैरहा थाना पुलिस प्रशासन को इस मामले की जानकारी दी। जानकारी के बाद थाना प्रभारी उमा शंकर चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ बुढार स्थित कबाड़ की दुकान में पहुंचे, संबंधित विभाग में कार्यरत आरोपी पुलिस को देख मौके से खाली वाहन ले कर भाग निकला, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी एवं कॉलरी अधिकारियों के बताए अनुसार कॉलरी के माल को कबाड़ी की दुकान से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कॉलरी प्रबंधन की शिकायत पर हमने कर्मचारी रियाज एवं कबाड़ी पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वही घटना के बाद से कर्मचारी फरार है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी ने कहा जो माल बरामद किया है, वह वर्क शॉप से निकला था, जिसकी कीमत लाखों रुपए है। हम अधिकारियों को थाने बुलावा कर जप्त माल कि कीमत के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे है।