10 अक्टूबर तक धान एवं मोटा अनाज के उपार्जन हेतु किसानों का कराएं पंजीयन।
निःशुल्क किसान पंजीयन हेतु 38 पंजीयन केन्द्र स्थापित, 13152 किसानो का हुआ पंजीयन।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल ने बताया कि खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा) उपार्जन के लिये कृषक पंजीयन का कार्य हेतु 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालयों, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओ में संचालित पंजीयन केंद्र में निःशुल्क एवं एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र एवं निजी व्यक्तियो द्वारा संचालित कैफे में सशुल्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि समिति स्तर पर निःशुल्क किसान पंजीयन हेतु 38 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है, जिसमें तहसील सोहागपुर में पंजीयन केन्द्र क्रमशः सोहागपुर, छतबई, मझगवां, सामतपुर, सिंहपुर व जमुई में, तहसील बुढार में पंजीयन केन्द्र क्रमशः बुढार व धनपुरी में, तहसील जैतपुर में पंजीयन केन्द्र क्रमशः केशवाही, झींकबिजुरी, गिरवा (वलबहरा), रसमोहनी, जैतपुर व चन्नौडी में, तहसील गोहपारू में पंजीयन केन्द्र क्रमशः गोहपारू, दियापीपर, खन्नौधी, पलसउ, लफदा (देवरी) व चुहिरी में, तहसील जयसिंहनगर में पंजीयन केन्द्र क्रमशः जयसिंहनगर, ठेंगरहा, अमझोर, बनसुकली, सन्नौसी, सीधी व टिहकी में तथा तहसील ब्यौहारी में पंजीयन केन्द्र क्रमशः ब्यौहारी, पपरेडी, भन्नी, चचाई, खैरा, देवगांव (खड्डा), जनकपुर, पपौढ (तिखवा), पपौंध, सुखाढ व रम्पुरवा में स्थापित किये गये है।
उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर तक 13152 किसान पंजीयन किसानों द्वारा कराया गया है। किसानों को पंजीयन हेतु भूमि का दस्तावेज (खसरा/बी-1) किसान का आधार नंबर, मोबाईल नंबर, समग्र आईडी, बैंक खाता नंबर (जो आधार नंबर से लिंक हो) आदि दस्तावेजों की प्रतियां किसान पंजीयन केन्द्र उपलब्ध कराने के पश्चात ही किसान पंजीयन किया जा सकेगा।