खैरहा पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही।
विनय अतुल जायसवाल के विरुद्ध हुआ कार्यवाही।
रिपब्लिक न्यूज़।।
शहडोल मुख्यालय जिला पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना खैरहा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 18.04.2025 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरौंजा में दो व्यक्ति सट्टा पर्ची के माध्यम से लोगों को पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु उक्त स्थान पर पहुंचे जहां दो व्यक्ति सट्टा पर्ची काटते हुए मिले जिनसे नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम विनय कुमार जयसवाल पिता बाबूलाल जयसवाल उम्र 30 वर्ष एवं अतुल जयसवाल पिता लल्ला जयसवाल दोनों निवासी ग्राम सिरौंजा खैरहा का होना बताया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर सट्टा पर्ची, पेन एवं नगदी 510/-रुपये जब्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में प्र आर रामनाथ बांधव की सराहनीय भूमिका रही।
