Top News

ब्लॉक शिक्षक संघ निर्वाचन का चुनाव हुआ संपन्न, ब्लॉक अध्यक्ष के साथ तहसील एवं नगर अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए।

म. प्र. शिक्षक संघ,जयसिंहनगर, विकास खंड, तहसील इकाई का त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न (जिला शहडोल)

सुनील राव बने ब्लाक अध्यक्ष। 

दिनेश प्रसाद मिश्रा बने तहसील अध्यक्ष।

नगर अध्यक्ष जयसिंहनगर के रूप में ओंकार प्रसाद अहिरवार निर्वाचित घोषित किए गए।

रिपब्लिक न्यूज़।।

शहडोल मुख्यालय जिला के ब्लॉक को में शिक्षक संघ निर्वाचन का चुनाव संपन्न किया गया जिसमें सुनील राव ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त हुए और दिनेश प्रसाद मिश्रा तहसील अध्यक्ष बनाए गए। नगर अध्यक्ष जयसिंहनगर के रूप में ओंकार प्रसाद अहिरवार निर्वाचित घोषित किए गए।

इस कार्य कारिणी में प्रांतीय सचिव महेंद्र त्रिपाठी, प्रांतीय आयाम प्रमुख अरुण कुमार मिश्र, जिला सचिव विनोद कुमार सिंह,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष सनत कुमार पाण्डेय, पूर्व संभागीय अध्यक्ष परशुराम द्विवेदी, पूर्व जिला सचिव कमला प्रसाद मिश्रा, बाबूलाल जायसवाल, ओपी तिवारी, रामनारायण विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

निर्वाचन अधिकारी के रूप में बुढार के सूर्य प्रताप सिंह, कमलेश कुमार मिश्र, जितेन्द्र कुमार तिवारी, सी एल गुप्ता, हरिलाल सिंह ने अपनी भूमिका अदा की।

ललन प्रसाद तिवारी, अखिलेश तिवारी, संजय निगम, हरि प्रसाद पटेल,राजेश तिवारी, विपिन कुमार द्विवेदी सहित सैकड़ों शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर सभी ने मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के निर्वाचन प्रक्रिया में सर्व सम्मति से पदाधिकारियों के निर्वाचित घोषित किए जाने पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान किया।

यह गति बनी रहे, आगामी निर्वाचन तक।

सबको अवसर 

सबको सम्मान 

क्षमता और उपयुक्तता 

का हो ध्यान।

मैं नहीं हम 

फिर नही होगा व्यवधान।

मेरा शिक्षक संघ 

संगठनों में महान।

इस मंत्र को लेकर आगे चलने का आह्वान किया।

विनोद कुमार सिंह जिला सचिव मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शहडोल। 

Previous Post Next Post