शहडोल की दो बहनों का लोकसेवा आयोग परीक्षा में हुआ चयन।
एक कोषालय अधिकारी बनाए गए, तो दूसरी पेंशन अधिकारी।
मेहनत और लगन ने दिलाई सफलता।
माता पिता के साथ साथ परिवार का नाम हुआ रोशन।
रिपब्लिक न्यूज़।
शहडोल मुख्यालय मध्य प्रदेश बेटियों ने किया माता पिता के साथ साथ परिवार का नाम रोशन लोकसेवा आयोग द्वारा शनिवार को घोषित राज्य सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में शहडोल मुख्यालय नगर के पांडव नगर निवासी अदिति मर्सकोले और प्राजंली मर्सकोले के रूप में चयन हुआ है।
शासन द्वारा शनिवार को लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणामों में अदिति मर्सकोले का सहायक कोषालय अधिकारी के लिए चयन हुआ है। तो वहीं उनकी छोटी बहन प्राजंली मर्सकोले का चयन लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए किया गया है। प्राजंली मर्सकोले वर्तमान में सहायक पेंशन अधिकारी के पद पर पेंशन कार्यालय सिवनी में पदस्थ हैं।
इस शानदार सफलता पर शहडोल संभाग के सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और प्रबुद्ध नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।
यह दोनों बेटियां अदिति मर्सकोले एवं प्राजंली मर्सकोले के पिता गुलाब सिंह मर्सकोले उपसंचालक जनसंपर्क के पद पर शहडोल संभाग में लंबे समय तक पदस्थ रहे हैं।
