Top News

गहाई के लिए थ्रेसर लेने गया किसान, इधर फ़सल जल कर हुआ खाक।

धान गहाई के लिए ट्रैक्टर इंजन और थ्रेसर लेने गए किसान की खलिहान में रखी 250 बोरी से अधिक धान जला कर हुआ राख।

रिपब्लिक न्यूज ।।

शहडोल // जिला के खैरहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी कला में किसान की फसल जलने का मामला दर्ज कराया गया है। कुछ मिनट में ही आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने अपने आगोश में धान को अपने लपेटे में ले लिया और सब कुछ जलाकर राख कर दिया, जिससे किसान का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है। जिसमें यह साफ दिख रहा है कि आग कितने विकराल रूप में थी।

बताया गया कि खैरहा थाना क्षेत्र के धमनी कला गांव में धान की गहाई के लिए किसान ने गांव के एक ट्रैक्टर को किराए पर बुलवाया था, जिसमें थ्रेसर लगा हुआ था, जो धान की गहाई कर रहा था। अचानक से रोने और चिल्लाने कि आवाज़ उठी धान में आग लग गई। किसान ने बताया की खलिहान में लगभग 250 बोरी से अधिक धान का बोझ रखी हुई थी, आग लगने से पहले तो धान जली और फिर पास में रखे और लोगों की फसल में भी आग से निकलने वाली चिंगारी भड़क रहा था। जिसमें किसान शंकर प्रसाद द्विवेदी पुत्र राघवेन्द्र द्विवेदी की धान जलकर राख हो गया, जिससे किसान का काफी नुकसान हुआ है।

घटना के दौरान वहां पर काफी लोग मौजूद हो गए, लेकिन आग ने इतनी जल्दी अपने आगोश में सब कुछ ले लिया कि लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही सब कुछ जलकर राख हो गया। किसान ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मामले पर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि किसान ट्रैक्टर इंजन थ्रेसर लेने के लिए गया ही था लौट कर आते तक धान जलकर नष्ट हो गई है। लोगों ने दमकल कर्मियों को मामले की जानकारी देते, 

जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचाता जब तक आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया था।

Previous Post Next Post