Top News

प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां सिंहवाहिनी के दरबार भाटिया में लगता है भक्तों की कतारें, दूर दूर से आते हैं भक्त होती है मनोकामना पूर्ण।

 नवरात्रि पर्व पर विशेष आलेख मां सिंहवाहिनी की।

आकर्षण ढंग से सजाया गया भठिया देवी मां का भवन मंदिर।

भठिया देवी मंदिर में मातारानी के दर्शन के लिए भक्तों की उमड़ती है भीड़। 

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय जिला के तहसील जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत स्थित मां सिंहवाहिनी देवी का मंदिर है जिसे भठिया देवी मंदिर के नाम से जाना जाता हैं यहां पर हमेशा रहता है भक्तों के आने जाने का सिलसिला। नवरात्र पर्व के समय यहां पर भक्तों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है और आस पास के साथ साथ दूर दूर से मातारानी के दर्शन करने पहुंचते हैं भक्त।

भठिया देवी मंदिर का इतिहास अति प्राचीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मंदिर की स्थापना कल्चुरी काल के राजाओं ने की थी। सबसे पहले यहां जंगल ही जंगल था धीरे धीरे जब बस्ती बसने लगी तो आसपास के लोगों ने सामूहिक रूप से मिलकर इस मंदिर का विकास कराया। अब यह स्थिति है कि यह मंदिर जिला प्रदेश के प्राचीन मंदिरों में प्रमुखता से जाना जाता है। 

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष मन्दिर की साज सज्जा बड़े ही सुन्दर आकर्षण ढंग से सजाया गया है। इस मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। मां सिंहवाहिनी जी की विशाल प्रतिमा है सभी मूर्तिया खुदाई से प्राप्त हुई है।

स्थानीय लोगों की भक्ति का है आस्था सच्चे मन से जो भी भक्त माता रानी भटिया मां के दरवार में माथा टेकते से है मनोकामना होती पूर्ण 

Previous Post Next Post