Top News

देश के सभी विद्यालयों शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया शिक्षक दिवस।

सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया शिक्षक दिवस।

आवासीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहनगर शहडोल में विशेष रूप से मनाया गया शिक्षक दिवस।

शिक्षक दिवस के अवसर पर कई विद्यालयों में पेंटिंग प्रदर्शनी चित्र बनाने प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के अवसर पर आज देश के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया शिक्षक दिवस जिसमें मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग मुख्यालय जिला जनपद पंचायत जयसिंहनगर के शासकीय आवासीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विशेष महत्व के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गई तथा पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

गौरतलब है कि हर वर्ष 5 सितंबर को, महान शिक्षाविद और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 

जिले के सभी विद्यालयों शिक्षण संस्थाओं में मनाया गया शिक्षक दिवस।

5 सितम्बर प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को, महान शिक्षाविद और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। 

आज शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला के विकासखंड ब्यौहारी के शासकीय हाई स्कूल सेहरा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिखवा, विकास खंड जयसिंहनगर के आवासीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़काडोल, नगनौड़ी एवं ग्राम पंचायत भटिगवां, गोहपारू जनपद शिक्षा केन्द्र के सभी विद्यालयों के साथ सोहागपुर खैरहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय परिसर धमनी कला, कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर, बुढार शासकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर, के विद्यायल में विशेष रूप से शिक्षक दिवस मनाया गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।

Previous Post Next Post