Top News

फार्मासिस्ट पद की नियुक्ति हेतु वॉक इन इन्टरव्यू, नियुक्ति प्रारंभ में छः महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होगा नियुक्ति।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, जिला चिकित्सालय अनूपपुर में फार्मासिस्ट पद की नियुक्ति हेतु वॉक इन इन्टरव्यू 04 सितम्बर को।

नियुक्ति प्रारंभ में छः महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होगा।

अभ्यर्थी को डी. फार्मा अथवा बी. फार्मा उत्तीर्ण अनिवार्य होना चाहिए।

 संबंधित क्षेत्र में 02 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

कम्प्यूटर योग्यता वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

रिपब्लिक न्यूज।।

अनूपपुर // प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र, जिला चिकित्सालय अनूपपुर में 01 फार्मासिस्ट पद की नियुक्ति के लिए 04 सितम्बर 2024 को वॉक इन इन्टरव्यू का आयोजन किया जाएगा। नियुक्ति प्रारंभ में छः महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर होगा।

उम्मीदवार के संविदात्मक कार्यकाल को सक्षम अधिकारी के विवेक एवं व्यक्ति के प्रदर्शन के आधार पर कम या बढ़ाया जा सकता है।

फार्मासिस्ट का पारिश्रमिक जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा निर्धारित की जाएगी। 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी इन्टरव्यू में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी को डी. फार्मा अथवा बी. फार्मा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा संबंधित क्षेत्र में 02 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। कम्प्यूटर योग्यता वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए उपस्थित होने वाले इच्छुकों अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रोफार्मा में आवेदन करना होगा। आवेदन फार्म कार्यालय सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय अनूपपुर के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवश्यक योग्यता के समर्थन में प्रमाण पत्र स्व-सत्यापित प्रति और सत्यापन के लिए मूल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट आकार के हालिया फोटो लाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि पर पंजीकरण के लिए 04 सितम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे तक कार्यालय स्थल पर पहुंचना होगा। निर्धारित समय के पश्चात् किसी भी उम्मीदवार पर विचार नही किया जाएगा।

नियुक्ति विशुद्ध रूप से अनुबंध के आधार पर होगी और नियुक्ति की निरंतरता या नियमितीकरण के लिए कोई दावा का अधिकार नही होगा। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई टी.ए./डी.ए. का भुगतान नही किया जाएगा। चयन उपरांत समस्त दस्तावेज के साथ चरित्र का शपथ पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। किसी भी विवाद की स्थिति में संबंधित समिति का निर्णय सभी को मान्य होगा।

एक रात य लगभग 12 घंटे पहले उपलब्ध कराई गई नियुक्ति की जानकारी।

चार सितंबर को होना है इंटरव्यू तीन सितंबर को रिलीज हुई जानकारी संबंधित विभाग अधिकारी के नेतृत्व अनुसार।

जिला प्रशासन संबंधित विभाग अधिकारी के निर्देश अनुसार एक रात पहले जानकारी उपलब्ध कराई गई नियुक्ति के संबंध में?

Previous Post Next Post