Top News

स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता व संस्कार को लेकर जूनियर हाई स्कूल में पेंटिंग,स्लोगन, कविता एवं वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

स्वच्छता को अपने स्वभाव में जागृत करना होगा :सुशील।

जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के साथ तालाब एवं गली- मोहल्ले की सफाई कर दिलाई स्वच्छता की शपथ।

एक पेड़ मां के नाम किया गया पौधरोपण।



रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // प्रदेश मुख्यालय स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी जिला मुख्यालय के सभी क्षेत्रों में आयोजित किए जा रहे हैं। एक ऐसा ही कार्यक्रम स्वच्छता सेवा अभियान के तहत जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर संभागीय मुख्यालय के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत ऐताझर में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण जनों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

जिसमें सभी उपस्थित जनसमुदाय ने गांव के प्रथम दिन रामसागर तालाब में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा,सरपंच मैकू बैगा एवं सीएमपीडीआई कैंप के प्रभारी अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ कर साफ-सफाई किया गया। तालाब के घाटों, मेड़ों, गली की साफ सफाई कर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया तथा चूना की लाइनिंग डाला गया। तत्पश्चात सभी लोगो ने तालाब की मेड़ पर फल फूल व छायादार पौधों का रोपण कर सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता ही सेवा के तहत् तालाब परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पूर्व उपसरपंच सुशील शर्मा, सरपंच मैकू बैगा एवं सीएमपीडीआई कैंप के अभिषेक जायसवाल सहित अन्य लोगो ने पौधरोपण किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान करने वाले सभी स्वच्छता ग्राहियों को गमछा एवं टोपी प्रदान कर उन्हे सम्मानित भी किया गया।



स्वच्छता एवं संस्कार पर हुआ कार्यक्रम।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर जिला कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में शहडोल जिला के हर गांव - शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दूसरे दिन जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत ऐताझर में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्वच्छता व संस्कार को लेकर जूनियर हाई स्कूल ऐंताझर में पेंटिंग,स्लोगन, कविता एवं वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ऐताझर के साथ सीएमपीडीआई कैंप सिंहपुर ( पड़मानिया खुर्द) एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ऐताझर के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा एवं भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमपीडीआई कैंप के प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुराग द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व छात्रगण शामिल हुए। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सर्वप्रथम अतिथियो के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में साफ-सफाई कार्य में श्रमदान कर जागरूकता का संदेश दिया गया।

सफाई हेतु झाडू, चूना, जूट बैग, फिनायल आदि का प्रबंध कोयला जांच विभाग सीएमपीडीआई के द्वारा किया गया था।

तत्पश्चात् विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता का संदेश देने पेंटिंग, कविता पाठ, भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुआ, जिसमे सफल एवं प्रतियोगिता में सभी सहभागी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें सीएमपीडीआई कैंप के सहयोग से अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। सीएमपीडीआई के द्वारा जहा छात्रों को पठन-पाठन की सामग्री,पेंटिंग किट, पेंसिल, आदि दिये गए वही विद्यालय में स्वच्छ पेयजल हेतु सीएसआर मद से वॉटर फिल्टर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में पूरे समर्पण भाव से भागीदारी निभाए एवं स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। उन्होने कहा कि हमें अपने घर एवं गांव शहर को स्वच्छ रखना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि हमें अपने देश, शहर एवं गांव को स्वच्छ रखने से पहले हमें अपने स्वभाव में हमेशा स्वच्छता को जागृत करना होगा, केवल कचरा फेकने मात्र से जीवन में स्वच्छता नही लाई जा सकती। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवं मनोज टीवीएस के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान गांधी जयंती तक चलाया जाएगा। जिले के प्रत्येक गांव शहर में स्वच्छता की दिशा में कई नवाचार कर स्वच्छता ही सेवा अभियान में सहभागिता निभा रहे हैं। उन्होंने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से मिलकर तथा इसकी शुरूआत अपने से करते हुए आगे की ओर कदम बढ़ाएं जाने का आहवान किया। 

सीएमपीडीआई कैंप के प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता ही सेवा संस्कार हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझने और स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाना हर नागरिक का कर्तव्य है और यह अभियान हमें अपने घर गली-मोहल्ले को साफ रखने की प्रेरणा देता है। इस दौरान उन्होंने एक वाटर फिल्टर देने के साथ ही आगे भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम में सरपंच मैकू बैगा, एफ ओ अंभोज श्रीवास्तव, एएसपी अरविंद श्रीवास्तव, नीलांद्री दास, रोहित पाण्डे,संतोष गर्ग,अनुराग द्विवेदी,सुधीर शर्मा, द्वारिका गुप्ता,अनिल शर्मा, अरुण श्रीवास्तव,सुजीत श्रीवास्तव,अनूप मिश्रा, कुलदीप शर्मा, केशव कोल,चंद्रशेखर शर्मा,अनुभव शर्मा, संतोष शर्मा,आश्विन श्रीवास्तव,शिवम शर्मा,राजेन्द्र साहू, राजन वंशियार, अभिलाषा मिश्रा, श्याम सरोवर गुप्ता,लखन बैगा, सीताशरण बैगा सहित जनप्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post