Top News

भ्रष्टाचार से दिलायें आजादी, तभी जनता को मिल पाएगा सही आजादी।

सरकार भ्रष्टाचार से आजादी दिलाये तभी जनता को सही आजादी मिल पाएगी: कैलाश तिवारी।

भ्रष्टाचार मुक्त हो देश हमारा।

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल आजादी के दीवानों ने अपना सर्वस्व बलिदान करके 15 अगस्त 1947 को आजादी दिलाई थी। उन्होंने कभी सोचा भी ना होगा कि देश को आजादी तो मिल जाएगी लेकिन एक नई भ्रष्टाचार व्यवस्था से आम जनता बेड़ियों में जकड़ जाएगी। भ्रष्टाचार की बेड़ियों से देश ऐसा जकड़ गया है कि उससे मुक्ति मिलन असंभव सा लगने लगा है।

अब वह समाज में गृह्य होने लगा है। अब भ्रष्टाचार से अर्जित संपत्ति वालों को समाज भी सम्मानित कर रहा है।

ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह जैसे की घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है। उसी तरह भ्रष्टाचार से आजादी दिलाने के लिए हर घर भ्रष्टाचार मुक्त अभियान चलाएं। 

विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए सभी जागरूक जनों से अनुरोध किया है कि वह इस मामले पर मौन न रहकर भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान अपने-अपने स्तर पर चलाएं।



Previous Post Next Post