Top News

अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिक एवं मेडिकल स्टोर्स किये गये सील।

अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों एवं मेडिकल स्टोर को किया गया सील।

विभाग अधिकारी ने किया कार्यवाही।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों, पैथालॉजी, अस्पतालों एवं झोलाछाप डॉक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के शुक्ला एवं एस.डी. कवर तथा रुजोपचार टीम द्वारा विकासखण्ड जयसिंहनगर के बस स्टैण्ड स्थित संचालित निजी दवा खाना मिश्रा क्लीनिक डॉ. मेटी क्लीनिक रीवा रोड एवं सरकार दवाखाना जयसिंहनगर थाना क्षेत्र जिला शहडोल संबंधित विभाग अधिकारी के नेतृत्व में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सरकार दवाईखाना जो पूर्व में सील की गई थी, लेकिन पुनः संचालक द्वारा सील की गई क्लीनिक में उपचार करते पाया गया, जिसे पुनः सील करने की कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार बिना वैध डिग्री एवं पंजीयन के संचालन पर मिश्रा क्लीनिक एवं मेटी क्लीनिक को भी सील किया गया तथा इनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Previous Post Next Post