Top News

तेज रफ्तार की कहर ने छीनी मासूमों की जिंदगी।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑटो को मारी ठोकर।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय मध्य प्रदेश के शहडोल में शुक्रवार शाम  दर्दनाक सड़क हादसा हुआ यहां ऑटो और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर अनूपपुर से शहडोल की ओर आ रहा था, आटो शहडोल से ओपीएम की ओर जा रहा था, दोनों गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे ही उड़ गए हादसे के बाद ऑटो पलट गया फिर दूसरे तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को बुरी तरह कुचल दिया।

यह घटना जिला के बुढार थाना क्षेत्र शुक्रवार की शाम भीषण सड़क हादसा हुआ, तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने ऑटो को ठोकर मारी जिसमें इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अनूपपुर से शहडोल की ओर ट्रेलर आ रहा था और शहडोल से ओपीएम की तरफ ऑटो जा रहा था, जिसमें तेज रफ्तार ट्रेलर और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, ऑटो में 6 लोग सावर थे जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, एवं दो महिलाओं की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज 108 एंबुलेंस के माध्यम से भेजा गया है।

बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑटो और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत हुई है।

घटना एनएच 43 के बुढार बायपास रोड रुंगटा के बीच हुआ है। 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा जहां दो लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि मौके पर ही दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया था और चार घायलों को मेडिकल कॉलेज ईलाज के लिए भेजा गया जिसमें से दो और महिलाओं ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया, स्थानीय पुलिस प्रशासन के अनुसार ट्रेलर में गिट्टी लोड है।

घटना के बाद एनएच 43 में कुछ जाम लग गया था पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया।

Previous Post Next Post