Top News

अवैध उत्खनन कर परिवहन करते ट्रैक्टर जप्त किया गया।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग मुख्यालय जिला के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस प्रशासन ने रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। अपने बाइक से ट्रैक्टर चालक को उस समय दिशा निर्देश कर रहे ट्रैक्टर मालिक को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

व्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि बनसुकली चौराहे के पास रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया साथ ही चालक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर कार्रवाई कर रहे थे तभी उसका मालिक बाइक से ट्रैक्टर की पायलटिंग कर रहा था, पुलिस को देखकर वह घबरा गया और बाइक छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर और उसके मालिक की बाइक को मौके से जब्त किया और फिर ट्रैक्टर मालिक को तलाश कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार बारछ के क्षेत्र से निकलने वाली सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था, तभी मुखबिर से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने बनसुकली चौराहे पर पहुंची और रेत से भरे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक बृजभान और मालिक के खिलाफ खनिज अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

Previous Post Next Post