Top News

नगर में लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे के करंट की चपेट में आए युवक की मौत।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल मुख्यालय जिला के नगर परिषद के संबंधित विभाग अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही आया सामने, लापरवाही बना युवक की मौत का कारण संबंधित जनप्रतिनिधि और अधिकारी अपना अपना पल्ला झाड़ते हुए नजर आए। मामला जिला के नगर परिषद बकहों के क्षेत्र में लगने वाली हाट बाजार में लगी स्ट्रीट लाइट के खंभे के करंट की चपेट में आने से बीती रात्रि एक युवक की मौत हो गई। उसकी पहचान चन्दा केवट 40 बर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 बकहों थाना अमलाई निवासी के रूप में की गई। 

घटना की जानकारी लगने के बाद लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि परिषद के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण स्ट्रीट लाइट के खंभे से करंट लगने से युवक की मौत हुई है।

घटना के बाद किसी तरह रात में पुलिस ने शव को बुढार अस्पताल भिजवाया।

शनिवार को शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजसेवी महेन्द्र प्रताप उर्फ़ संजय सिंह समेत दर्जनों स्थानीय निवासियों ने मृतक परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की। सिंह ने एसडीएम और तहसीलदार से भी चर्चा कर मृतक के परिवार को सरकारी मदद दिलाने की बात कही। इसके बाद चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता बकहो नगर परिषद द्वारा मृतक के बेटे को दी गई। 50 हजार रुपये उसे नकद दिए गए और शेष राशि का भुगतान बैंक खाता में डलवा दिए गए। जिसके बाद मृतक के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए।  
Previous Post Next Post