जिला स्तरीय दिव्यांग शिविर 27 जुलाई को किया जाएगा आयोजित।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय जिला उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण प्रज्ञा मरावी ने जानकारी दी है कि भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग (कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर, कैलिपर्स, केरेक्टिव सूज) सहायक उपकरण (ट्रायसायकिल, मोटराइज्ड ट्रायसायकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वाकिंग स्टिक, कान की मशीन) आकलन एवं चिन्हांकन उपरांत प्रदाय किये जाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन 27 जुलाई 2024 को गाँधी स्टेडियम नगर पालिका शहडोल में किया जाएगा।
दिव्यांग शिविर में यू.डी.आई.डी. कार्ड (अनिवार्य रूप से) 40 प्रतिशत या अधिक, आय प्रमाण-पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड एवं 2 पासपोर्ट फोटो दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा।