सीएमओ के ऊपर लागे गंभीर आरोप।
युवती ने थाने में दर्ज कराई शिकायत।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय धनपुरी नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के ऊपर लगाए गए गंभीर आरोप इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जिला के बुढार थाना क्षेत्र क्रिकेट मैदान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मैदान में क्रिकेट खेल रहे धनपुरी नगरपालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात बरकडे को इंदौर पुलिस उठाने पहुंच गई, इंदौर में मेडिकल की तैयारी कर रही युवती ने सीएमओ प्रभात बरकड़े पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए इंदौर के अर्बन थाने में दिनांक 23 मार्च 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी।
विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी संबंधित विभाग अधिकारी इंदौर पुलिस ने 376, के साथ पास्को एक्ट की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहडोल जिला के बुढार थाना क्षेत्र पहुंच कर आज उन्हें हिरासत में लेकर इंदौर ले गए। उनके ऊपर लागे आरोपों की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
