Top News

जिला चिकित्सालय में बेहतर सेवा देने के लिए अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी।

जिला चिकित्सालय में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जांच हेतु अधिकारी नियुक्त।

सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग अधिकारी रहेंगे मौजूद।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर संभागीय मुख्यालय शहडोल स्थित शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय शहडोल में आम नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं, स्थापित यूनिट की दिवस वार जांच हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जारी आदेश के अनुसार दिन रविवार हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल राजेश जैन, सोमवार हेतु उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोहागपुर, अरविन्द शाह, मंगलवार हेतु संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग, बुधवार हेतु डिप्टी कलेक्टर, दीपक मण्डावी, गुरूवार हेतु डिप्टी कलेक्टर अर्चना मिश्रा, शुक्रवार हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, शनिवार हेतु डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंटोनिया एक्का वानखेड़े की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त अधिकारीगण निर्धारित दिवस को शासकीय कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय शहडोल में मरीजों के लिए संचालित सेवाओं स्थापित विभिन्न केयर यूनिट 1 ओपीडी, 2 आपातकालीन चिकित्सा, 3. बर्न यूनिट, 4.एसएनसीयू, 5 महिला वार्ड. 6. प्रसूति वार्ड 7. ब्लड यूनिट. 8. चिकित्सकों की उपस्थिति, 9 आईसीयू वार्ड, 10 ट्रामा यूनिट 11 सिकल सेल एनीमिया यूनिट 12 सर्जिकल वार्ड, 13 आई वार्ड, 14. टीवी वार्ड, 15 आयुष्मान कक्ष. 16. चाइल्ड वैक्सीनेशन कक्ष, 17. एन. आर.सी. वार्ड, 18. निःशुल्क दवा वितरण की स्थिति 19 प्राइवेट वार्ड 20 साफ-सफाई इत्यादि का निरीक्षण समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार करेंगे तथा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार करावेंगे एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्थाओं में सुधार हेतु अनुशंसा प्रस्तुत करेंगे।

Previous Post Next Post