रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्यवाही
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय में संचालित रेत खदान से नहीं मिल रहा व्यापारियों को रेत महंगाई दर के साथ साथ जिला में पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रहा है रेत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा वाहन स्वामियों के विरूद्व अर्थदण्ड की राशि अधिरोपित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर जगदीश प्रसाद बैगा, रामलाल बैगा, विजय गर्ग, अमरदास सिंह, जीवनलाल विश्वणकर्मा, बलराम प्रसाद कचेर, सावित्री तिवारी के विरूद्ध 31625 प्रति व्यक्ति, प्रमोद द्विवेदी, रामसिया रजक के विरूद्ध 33322 प्रति व्यक्ति, लल्लू बैगा के विरूद्ध 31400 रूपये एवं शहजान मसूरी 113500 रूपये की राशि अधिरोपित किया गया है।