Top News

विदाई समारोह के साथ-साथ मतदान करने के लिए भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

शासकीय आदर्श आवासीय उच्च. माध्य.विद्यालय परिसर जयसिंहनगर मे शिक्षिका माया गुप्ता का आयोजित हुआ विदाई समारोह।

सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा नोडल स्वीप के निर्देशन में बस स्टैण्ड जयसिंहनगर परिषद में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

रिपब्लिक न्यूज ।।                                                     

शहडोल // मुख्यालय जिला के जयसिंहनगर शासकीय आदर्श आवा.उच्च.मध्य.विद्यालय जयसिंहनगर में कार्यरत शिक्षिका माया गुप्ता 31 मार्च को उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत रहते हुए सेवानिवृत्त हुई, मॉडल विद्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सर्व प्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर माया गुप्ता एवम जनजातीय कार्य विभाग के जिला प्रमुख आनन्द राय सिन्हा, साथ ही तृप्ती सिन्हा, एवं राजेन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

विदाई समारोह में सहायक आयुक्त ने अपने उद्बोधन में कहा रिटायरमेंट एक सतत प्रकिया है जो हर कर्मचारी के साथ होती है शिक्षिका गुप्ता स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो यही ईश्वर से प्रार्थना करते है।

कार्यक्रम के अन्तिम में आभार प्रदर्शन मॉडल विद्यालय के प्राचार्य राजीव तिवारी ने किया सभी उपस्थित सदस्यों का किए।


संचालन ज्योति केसरवानी ने किया इसके उपरांत विदाई समारोह में उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन हेतु स्वीप प्लान के तहत जयसिंहनगर बस स्टैंड में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैंडल मार्च कर लोकसभा निर्वाचन में जनता जनार्दन से सहायक आयुक्त सिन्हा एवं उनकी पत्नी सिन्हा, एवं पुर्व बीईओ राजेन्द्र तिवारी, प्राचार्य मॉडल राजीव तिवारी टी आई जयसिंहनगर चतुर्वेदी एवं सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका माया गुप्ता ने भी लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने भी शतप्रतिशत मतदान की अपील की,कैंडल मार्च, मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया उक्त दोनों कार्यक्रम में आनन्द राय सिन्हा AC, तृप्ती सिन्हा, पूर्व बीईओ राजेन्द्र तिवारी, प्राचार्य मॉडल राजीव तिवारी, प्राचार्य सी एम राइज डी पी कोकिला, प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर हनुमान पटेल टी आई जयसिंहनगर, बीएसी ओ पी तिवारी,शिक्षक नीलेश द्विवेदी, प्रमोद भाटिया, अधीक्षक ओंकार प्रसाद अहिरवार, दिनेश मिश्रा, बाबूलाल जायसवाल, उषा सिंह ,सोनू सिंह अजय तिवारी, राकेश पांडेय तथा मॉडल स्कूल /कन्या शिक्षा परिसर / सी एम राइज जयसिंहनगर के सैकड़ों कर्मचारी उक्त मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Previous Post Next Post