Top News

कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कई व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

मंत्री प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा का दामन थामा।

जिला अध्यक्ष के उपस्थित में कई व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मध्य प्रदेश शहडोल जिला मुख्यालय अंतर्गत व्यौहारी क्षेत्र में एक साथ कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कई व्यक्तियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

प्रदेश सचिव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा में हुए शामिल।


कांग्रेस को एक बार फिर तगड़ा झटका। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं उमरिया जिले के पूर्व विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार पटेल सहित लवकेश पटेल जिला अध्यक्ष उपभोक्ता प्रकोष्ठ, संतोष पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष युवा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं वर्तमान उप सरपंच , संदीप पटेल विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, विजय पटेल पूर्व सरपंच, हंसराज पटेल आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

सभी पदाधिकारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय प्राप्त होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Previous Post Next Post