तेज हवाओं के साथ लपक,गरज कर बारिश हुई साथ में गिरे ओले किसानों के फसल हुई नष्ट।
हजारों एकड़ भूमि की फसल नष्ट हुआ।
गेहूं चना और मसूर अलसी के साथ-साथ टमाटर सब्जी की फसल किसानों की बर्बाद हुआ।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मध्य प्रदेश के मुख्यालय शहडोल के कई क्षेत्रों पर तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरे जिससे किसानों की फसल नष्ट हो गई बहुत सारे किसानों के गेहूं की फसल तेज हवाओं के कारण एकदम जमीन पर बच गए जिससे वह फसल अब दोबारा उठने के लायक नहीं होंगे साथ में उन फसलों की ग्रोथ भी रुक कर वहीं रह जाएगी किसानों के इस सीजनिंग फसल में गेहूं चना और आलसी के साथ-साथ मसूर और सब्जी टमाटर की फसल भी नष्ट हो गई। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ सिर्फ बारिश हुई लेकिन मध्य प्रदेश के शहडोल मुख्यालय अंतर्गत जनपद पंचायत सोहागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धमनी कला में तेज गरज और हवाओं के साथ-साथ बारिश हुई,
ओले भी गिरे जिसके कारण कई किसानों के फसल एकदम नष्ट होकर रह गए।
स्थानीय किसानों ने बताया लगभग दोपहर दो से चार बजे के बीच अचानक से बहुत जोर जोर से आंधी तूफान के साथ-साथ बारिश होने लगी और कुछ ही समय बाद एका एक ओला गिरने लगी जिससे आस पास गांव के किसानों के फसल प्रभावित हुए हैं।
ग्राम के स्थानीय निवासी किसान कृष्ण दत्त, चन्द्र कांत, श्री कांत, विजय, रामस्वरूप, धनीराम, सुनील सभी ब्राह्मण वर्ग के किसानों के साथ ग्राम के स्थानीय निवासी जो कि ग्राम के सबसे ज्यादा किसानी कार्य में समय देने वाले अजय सिंह ठाकुर साहब के साथ कुछ मजदूर वर्ग के किसानों में मुकून्दी, राम प्रसाद, भीमसेन, रघुनाथ नाम के किसानों ने अपने अपने नष्ट हुए फसलों की बात कही।
