कमिश्नर संभाग शहडोल शसे किया गया शिकायत।
जिला पंचायत सीईओ के ऊपर कार्यवाही करने के साथ गंभीर लागे आरोप।
राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल के द्वारा सदस्यों को
अपमानित करने एवं कार्य व्यवहार के संबंध में उपरोक्त विषय में निवेदन है कि राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत।
![]() |
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मध्यप्रदेश शासन में पदस्थ अधिकारी के द्वारा पिछले 4-5 माह से जिला पंचायत की बैठक नहीं बुलाई गई है,
बैठक के लिए बात करने पर उनके द्वारा कहा जाता है कि मेरे ऊपर दबाव नहीं बनाइयें।
सी० ई०ओ० द्वारा किसी भी जिला पंचायत सदस्यों का न तो फोन उठाया जाता है और न ही हम लोगो के द्वारा दिए
गए प्रस्तावों में कोई निर्माण कार्य स्वीकृत किया जाता है बल्कि पूरा जिला पंचायत को इनके द्वारा
दलाली का अड्डा बनाकर रख दिया गया है और जो भी मनरेगा अन्तर्गत निर्माण कार्यों का प्रस्ताव
इनके कर्मचारी चैनल से आते है उन कामों को श्री सी०ई०ओ० द्वारा हांथो हांथ स्वीकृत आदेश जारी
कर दिया जाता है और हम जन प्रतिनिधियों को नियम कानून का हवाला देकर उलझाये रखते है।
जबकि हम लोग भी एक-एक लाख जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि है लेकिन सी०ई०ओ० की कार्यप्रणाली से हम लोग अपने क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं करा पाते है।
हम सभी जिला पंचायत सदस्य एवं पदाधिकारी राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन
अधिकारी, जिला पंचायत, शहडोल के कार्य प्रणाली से परेशान होकर विरोध स्वरूप जिला पंचायत
परिसर में ही एक दिन के लिए अनशन में बैठने के लिए मजबूर है। यदि प्रशासन द्वारा हमारी
समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो हम सब लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठने के
लिए मजबूर होगे जिसकी समस्त जबाव दारी शासन प्रशासन की होगी।
दिनांक : 15.03.2024
उपाध्यक्ष जिला पंचायत फूलवती सिंह, शांती मनमोहन चौधरी, हरिलाल कोल, पुष्पा नन्दू शर्मा, रेखा पाव, जिला पंचायत सदस्य / पदाधिकारी जगन्नाथ शर्मा, राजेश बैगा, दुर्गेश तिवारी, पुष्पेन्द्र पटेल, रामवती सिंह गुड्डी, अमरवती सिंह, गुजरात सिंह
कलेक्टर महोदय, शहडोल ( म०प्र०) की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्प्रेषित ।
