Top News

रेलवे पुलिस प्रशासन की बड़ी कार्रवाई नगदी सहित चोरी हुऐ मशरूका किए बरामद।

जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्यवाही। 

नगदी 50 हजार रु व चोरी किया मशरूका बरामद।


रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत कोतवाली थाना के निगरानी बदमाश सूरज कोरी पिता किशन कोरी उम्र 28 साल निवासी पुरानी बस्ती कोरियान मोहल्ला वार्ड नंबर 28 शहडोल थाना कोतवाली जिला शहडोल को दिनांक 04/02/2024 को रेल्वे स्टेशन शहडोल गुड्स साइडिंग के पास दस्तयाब किया और लेजाकर पूँछताछ की गई जिसने उपरोक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

टीम गठित की गई वरिष्ठ अधिकारीगण रेल पुलिस जबलपुर के निर्देश पर थाना से टीम गठित की गई।

 मामला फरियादी नितिन कुमार साहू पिता दीनानथ साहू उम्र 18 माल निवासी वार्ड नंबर 01 सोमवारी बाजार थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.) व्दारा दिनांक 20/01/2024 को रेल्वे स्टेशन बिलासपुर से रीवा की यात्रा ट्रेन 18247 बिलासपुर रीवा एक्स के कोच नंबर एम 2 मे परिवार सहित यात्रा करने के दौरान अज्ञात बदमाश व्दारा बड़ी माँ सुनीता साहू का जूट का थैला जिसके अन्दर नगदी 56100 रू. चाँदी की पायल एंव रेडमी कंपनी का मोबाईल, मेकअप का सामान कुल कीमती 65000 रु के लगभग का सामान रखे होना के अज्ञात बदमाश व्दारा रेल्वे स्टेशन बुढ़ार के आसपास चोरी कर लेते की रिपोर्ट किया था। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमाँक 11/24 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया जाकर माल मुलजिम की तलाश की गई तथा मुखबिरों द्वारा बताये गए लोगो से पूछताछ व आरोपी की तलाश पता करने पर आरोपी पकड़या।

आरोपी से नगदी 50000 रु व चोरी किया मशरूका बरामद किया।

माल मुलजिम की तलाश दौरान जिसकी निशादेही पर मामले का चोरी किया मशरूका नगदी 50000 रु बरामद किये जाकर जस कर कब्जे पुलिस लिये गये तथा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय शहडोल पेश किया गया जहाँ से आरोपी को जिला जेल शहडोल दाखिल किया गया।

कार्यवाही में ये रहे शामिल। 

उप निरी जी.पी. कोल, प्रआर 386 ब्रम्हदीन मिश्रा, आर 58 नीमसार तोमर, आर 201 संतोष यादव, आर 559 मेताब बघेल, मआर 257 प्रियंका पाठक एंव आरपीएफ टास्क टीम के उप निरी डी.के. यादव, प्रआर मनोज कुमार, प्रआर बी. के. जैन, प्रआर एम.डी. समाधिया एवं थाना कोतवाली शहडोल का सहयोग रहा।

Previous Post Next Post