रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्यवाही।
अवैध भंडारण रेत को किया गया सुपुर्द ठेका कंपनी को।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत जिले में रेत के अवैध उत्खनन परिवहन,भण्डारण की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर के आदेशानुसार आज खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से जांच किया गया ग्राम बिजौंरी तहसील सोहागपुर जिला शहडोल में सोन नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर वहीं नदी के किनारे पर शासकीय भूमि में रेत का अवैध भण्डारण किया जाता रहा।
विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी जिससे जांच दल देखकर अवैध भण्डारणकर्ता मौके से भाग निकले। मौके पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया गया तथा जिले के वैध ठेकेदार मेसर्स सहकार ग्लोबल लिमिटेड मुंबई को 9 डग्गी रेत (45 घन मीटर) सुपुर्दगी में देकर सुरक्षार्थ उठवाकर रखवाया गया जिले के स्वीकृत रेत खदान ग्राम चाका घाट में रेत के अवैध उत्खनन/ नियमों के उल्लंघन के सम्बन्ध में किये शिकायत की जांच की गई।
ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा जांच दौरान रेत का नियम विरुद्ध उत्खनन होते नहीं पाया गया।