आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु गुरूवार एवं शनिवार को सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाया जाएगा।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय आज 12 फरवरी- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने आदेश जारी किया है कि आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु समस्त विकास खण्डों में चिन्हांकित 15-15 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार को कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
विकासखण्ड स्तर पर कैंप आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर ममता मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढार एम.पी. सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू प्रशान्त लगरखा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक कुमार मरावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी नरेन्द्र धुर्वे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त नोडल अधिकारी प्रत्येक गुरूवार एवं शनिवार क्रमशः दिनांक 8,10,15,17,22,14, एवं 29 फरवरी 2024 को कैंप आयोजन से दो दिवस पूर्व मुनादी करवा कर ग्राम पंचायत के हितग्राहियों को दस्तावेज आधार तथा समग्र के साथ आने के लिए सूचित करना एवं आधार तथा समग्र आईडी. संबंधित समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करना, कार्य योजना संलग्न सूची अनुसार कर्मचारियों की उपस्थिति कराना सुनिश्चित करेंगे।