Top News

मनरेगा में पदस्थ उपयंत्री कार्यालय का कर रहे सफाई, आर ई एस के उपयंत्री ई ई के साथ खा रहे मलाई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और निची स्वार्थ के लिए एक ऐसा विभाग आर ई एस में पदस्थ उपयंत्री क्षेत्र में करा रहे कार्य और वही विभाग के मनरेगा योजना में पदस्थ कर्मचारी उपयंत्री को किया गया कार्यालय में अटैच।

विभाग अधिकारियों की कार्यशैली पर उठ रहा सवाल।

विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी संबंधित विभाग अधिकारी अपने निजी स्वार्थ और अपने लाभ के लिए जिला प्रशासन अधिकारी को गुमराह कर ऐसी कार्रवाई किया गया है।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल।। मुख्यालय अंतर्गत जिला में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है इसकी कहानी जिला के आरईएस कार्यालय में देखने को मिलती है जहां के कार्यपालन यंत्री एच आर कोष्टी द्वारा सीईओ जिला पंचायत को अंधेरे में रखते हुए सारे नियमों कायदों को शिथिल करते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही दो वरिष्ठों के रहते हुए 2013 बैच के कनिष्ठ पदस्थ उपयंत्री विजय सिंह को सहायक यंत्री के पद पर बैठा दिया गया देखने वाली बात होगी कि 31 जनवरी को वर्तमान कार्यपालन यंत्री एच आर कोष्टी के विदाई के बाद सहायक यंत्री विजय सिंह अपने पद पर बने रहते हैं या फिर उनकी वापसी अपने मूल पद पर होगी।

क्या है मामला जिले के बुढार जनपद पंचायत में शासन द्वारा दो सहायक यंत्रियों के पद स्वीकृत किए गए हैं जिसमें एक पद पर राकेश द्विवेदी पदस्थ हैं और दूसरे पद पर उपयंत्री विजय सिंह को सहायक यंत्री का प्रभार दिया गया है जबकि आरईएस कार्यालय में 2006–07 बैच के दो उपयंत्री बी एस पेंड्रो व रतनलाल बघेल पदस्थ है वरिष्ठता के आधार पर इन्हें ही सहायक यंत्री का प्रभार दिया जाना था पर आरईएस के कार्यपालन यंत्री एच आर कोष्टी द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य और व्यक्तिगत लाभ के लिए सर्किल में पदस्थ अपने खास 2013 बैच के उपयंत्री विजय सिंह की ताजपोशी कराई गई।

नियम निर्देशों को दर किनार करते हुए गाइडलाइन का नही किया गया पालन।

मध्य प्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सहायक यंत्री का प्रभार दिए जाने हेतु गाइडलाइन जारी किया गया है जिसके अनुसार प्रभार दिए जाने से पहले कार्यपालन यंत्री द्वारा जिले में पदस्थ उपयंत्रीयों की वरिष्ठता सूची के आधार पर पुनरनिरीक्षण किया जाना था अगर जिले में वरिष्ठ उपयंत्रियों की कमी की स्थिति है तो ऐसे में निकटतम जिले से वरिष्ठ उपयंत्रियों को प्रभार दे कर सहायक यंत्री के पद की पूर्ति किया जा सकता है पर जिले में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ एच आर कोष्टी द्वारा गाइडलाइन को दरकिनार करते हुए पूर्व जिला पंचायत सीईओ को गुमराह कर तथ्यों को छुपाते हुए अपने खास उपयंत्री विजय सिंह को सहायक यंत्री बुढार जनपद पंचायत कार्यालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

अब कार्यपालन यंत्री एच आर कोष्टी आर ई एस का सेवाकाल समाप्त हो रहा है तो देखने वाली बात होगी की सहायक यंत्री के पद पर विराजे विजय सिंह की घर वापसी होती है कि नहीं या यह ताजपोशी बरकरार युही रहेगी वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन खबर पर संज्ञान लेता है या फिर आगे भी कुंभकर्णी नींद में सोता ही रहेगा।

Previous Post Next Post