सोहागपुर पुलिस ने अवैध खनिज कोयला का परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जप्त।
बड़े मुर्गों को छोड़कर चुचो पर कार्यवाही।
जमुई के स्थानीय भाजपा नेता को छोड़ सब पर कार्यवाही।
शहडोल // मुख्यालय थाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत आज दिनांक 23.01.24 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि सोन नदी रफटा तरफ से ट्रैक्टर में अवैध रूप से चोरी का कोयला लोड कर शहडोल तरफ आने वाला है। सूचना पर सोहागपुर पुलिस के द्वारा नवलपुर स्कूल के पास पहुंचे तो एक ट्रैक्टर में कोयला लोड आते दिखा। ट्रैक्टर चालक पुलिस को आता देखकर वहीं ट्रेक्टर को छोड़कर भाग गया। जिससे उक्त ट्रैक्टर को कोयला सहित लोड जप्त कर अज्ञात चालक के विरूद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
सोहागपुर थाना क्षेत्र जमुई, हर्री और धनगवा जो कुछ क्षेत्र सोहागपुर के साथ-साथ गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत भी है जहां से बड़े धड़ल्ले के साथ अवैध उत्खनन कर कोयला खदान संचालित किया जा रहा है। विशेष सूत्रों अनुसार प्राप्त जानकारी स्थानीय भाजपा नेता के मिली भगत से कोयला का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला बुढार धनपुरी और अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध उत्खनन कोयला खदान संचालित किया जा रहा है यहां से निकलने वाला कोयला कटनी से साथ-साथ मेहर सतना के प्लांट ऑफर भेजा जा रहा है लगभग 33 दिन चार से पांच गाड़ियां अवैध कोयला परिवहन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय थाना से संबंधित बीट गाडी मिली भगत और थाना प्रभारी की कार्यशैली संदेश की घेरे में दर्शाती है।
अवैध कोयला उत्खनन खदान संचालित क्षेत्र बकही,बटूरा चाका और संगमा साइडिंग के साथ साथ धनपुरी के कई बंद किए गए कोयला खदानों से अवैध उत्खनन कर कोयला निकाला जा रहा है।
अशोक का चढौत्री पुलिस प्रशासन को विजय दिलाने के लिए।
क्यों बाट रहे पत्रकारों को पैसे अशोक कुमार। विशेष सूत्र अनुसार प्राप्त जानकारी अशोक नामक व्यक्ति के करकमलों द्वारा शहडोल मुख्यालय अंतर्गत कई पत्रकारों को अशोक नामक व्यक्ति बुढार के द्वारा प्रतिमाह पैसा बांटा जाता है। और पुलिस प्रशासन के मंदिर में जाकर चढौत्री भी चढ़ाया जाता है जिससे इनका अवैध उत्खनन कारोबार व्यापार सदा ही विजय चलता रहे।
कौन है पत्रकारों का ठेकेदार किसने लिया है पत्रकारों का ठेका। जनवरी 2024 माह के भुगतान में लगभग जिले के बीस पत्रकारों का नाम अवैध उत्खनन कोयला कारोबारियों अशोक विजय ने कैसे अपने कर्तव्यों से विमुख होकर लिस्ट से नाम हटाकर अपने कर्तव्यों से निराधार हो गए।
आज के उक्त कार्यवाही में थाना सोहागपुर के नेतृत्व में उनि0 आनंद कुमार झारिया, प्रआर0 मो0 सफी एवं अरविंद पयासी की महत्वपूर्ण भूमिका रहा।