पुरे देश में स्थानीय जनों द्वारा धूम धाम से निकाली गई प्रभातफेरी भगवान श्री राम की भव्य शोभा यात्रा।
आज सोमवार 22 जनवरी 2024 को देश के सभी नगर और हर ग्राम मोहल्ले में स्थित मंदिरों पर पूजा अर्चना हवन के साथ विशाल भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किये गये।
आज का दिन होगा भारत देश के लिए ऐतिहासिक दिवस।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल मुख्यालय के सभी नगर ग्राम पंचायतों में निकली गई प्रभातफेरी जय श्री राम के नारों से गूंज उठा पुरा देश हिन्दूस्थान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में हुआ श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा निमित्त भव्य शोभा यात्रा आज सोमवार को धूमधाम के साथ निकाली गई।
भगवान श्री राम की शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ सभी चौक चौराहों में स्थानीय निवासियों के साथ घूमते हुए सम्पन्न हुई।
शोभा यात्रा के दौरान भगवान प्रभु राम के नारों से गूंज उठा पूरा देश के नगर और राममय वातावरण हो गया। शोभा यात्रा का जगह - जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा करके भव्य शोभा यात्रा का स्वागत किया।
जन मानस को तिलक लगाकर 22/ 01/2024 को हर घर में कम से कम 21 दिए जलाने का भी आग्रह किया। शोभा यात्रा में सभी सदस्यों ने भगवा वस्त्र पहनकर चल रहे थे और सम्पूर्ण पथ को राम मय कर रहे थे।
शोभा यात्रा में विद्यार्थियों के साथ नगर के कुछ गणमान्य नागरिक और नगर ग्राम विकास प्राधिकरण के कई वरिष्ठ जन भी शामिल थे। कुछ वरिष्ठ जनों ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पूरे भारत वर्ष में आज 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार को नगर के हर ग्राम ,मोहल्ले में स्थित मंदिरों पर पूजा अर्चना कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इस अवसर पर राम भक्त बड़े पर्दे (स्क्रीन) लगाकर अयोध्या में चल रहे भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सभी के साथ लाइव देखकर अनुपम दृश्य को देख पाए। उन्होंने यह भी कहा कि सांय के समय सभी राम भक्त अपने-अपने घरों में दीप मालिका सजाएंगे ताकि भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दीपोत्सव का माहौल पूरे भारतवर्ष में हो, जो एक अनूठे पहचान के रूप में दिखाई देना चाहिए।
इसी अवसर पर मध्य प्रदेश के शहडोल जिला ग्राम पंचायत लालपुर के गुप्ता परिवार ने मानव धर्म निभाते हुए अखंड मानस कीर्तन का आयोजन कर हवन और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न कराई वहां पर उपस्थित स्थानीय जनों ने इस शोभा यात्रा को सफल बनाने में अपनी-अपनी सराहनीय भूमिका निभाने के साथ-साथ बढ चढ कर भाग लिया।
स्थानी जनों ने बताया यह कार्यक्रम गांव के गुलाबचंद गुप्ता और उनके दोनों बेटे बृजेश, राकेश गुप्ता और उनके परिवार के द्वारा संपन्न कराई गई।
