Top News

देश द्रोह कृत करने वाले विधालय संचालक की एक और कहानी।

रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल //  जिले के बुढ़ार थाना अंतर्गत संचालित ग्रीनवेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थी के द्वारा जय श्री राम बोलने पर शिक्षक ने विद्यार्थी को बेरहमी से पीटा।

पूरे छात्र और उनके परिजन सहित बजरंग दल के कार्यकर्त्ता पहुंचे थाना बुढ़ार।

थाना बुढ़ार अंतर्गत स्कूल में घटित घटना के संबंध में

फरियादी द्वारा थाना बुढार में रिपोर्ट की गई कि दिनांक 20.01.24 को ग्रीन वेल्स पब्लिक स्कूल के शिक्षक अब्दुल वाहिद के द्वारा नाबालिग बालक से मारपीट की गई।

 जिस पर आरोपियों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण के आरोपी अब्दुल वाहिद एवं स्कूल के डायरेक्टर सरीफ नियाजी को थाना बुढार द्वारा गिरफ़्तार किया गया।पुलिस प्रशासन के द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार।

दिनांक 20.1.2024 को दोपहर में बुढार नगर के ग्रीन वैल्स पब्लिक स्कूल में एक घटना घटित हुई जिससे पूरे बुढार नगर में यह घटना चर्चा का विषय बन गया और सोशल मीडिया के इस दौर में पूरे नगर में आग की तरह फैल गया। घटना ग्रीन वैल्स पब्लिक स्कूल के एक मुस्लिम शिक्षक जिसका नाम अब्दुल वाहिद बताया जाता है उसके द्वारा जय श्री राम बोलने पर एक छात्र को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। इस घटना को लेकर शिक्षक समाज के अस्मिता पर भी सवाल उठ पड़ा क्योंकि शिक्षक ही बालक के बाल्यकाल के प्रथम गुरु होते हैं और कहते हैं कि जिस प्रकार से कुम्हार अपने घड़ा को मजबूत बनाने का कार्य करता है ठीक वैसे ही शिक्षक एक बच्चे के भविष्य को बनाने का कार्य करता है यदि शिक्षक छात्र के भविष्य को अच्छी तरह से बनाता है तो वह एक राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने का कार्य करता है।

लेकिन ग्रीन वैल्स पब्लिक स्कूल के इस घटना ने पूरे शिक्षक समाज को कलंकित करने का कार्य किया है। बुढार नगर के समस्त हिंदू संगठनों ने इस विषय को लेकर कड़ी निंदा की और तहसीलदार थाना प्रभारी एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा और संचालक के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की निवेदन किया।


पूर्व में भी देश द्रोह कृत ग्रीन वेल्स के संचालक ने करते हुए बुढार नगर को कलंकित करने का किया कार्य।

ग्रीन वेल्स के संचालक के द्वारा पूर्व में भी इस तरह के घिनौने कार्य किए गए हैं। ग्रीन वेल्स के संचालक ने भारत के नशे से जम्मू एंड कश्मीर के हिस्से को ही गायब कर अपने ऑफिस में सजा के रखा था और जब लगातार भारत जम्मू एंड कश्मीर को अपने भारत के हिस्सा बता रही थी उस दौरान इस तरह की घटना ग्रीन वैल्स स्कूल में घटित कर पूरे बुढार नगर को शर्मिंदा किया था और कलंकित करने का कार्य किया था।


इस पर भी हिंदू संगठनों ने ग्रीन वैल्स पब्लिक स्कूल का जोरदार विरोध किया था और इस विषय को लेकर संचालक को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। लेकिन सरकार की कमजोर कड़ी का उपयोग करते हुए ग्रीन वैल्स पब्लिक स्कूल के संचालक अपने स्कूल को फिर से संचालित करने में एक बार फिर कामयाब रहा। और आज की इस घटना ने फिर से ग्रीन वैल्स पब्लिक स्कूल के उस काले कारनामे को ताजा कर दिया बहरहाल अभी भी ग्रीन वैल्स पब्लिक स्कूल संचालित हो रही है।


इस घटना के पश्चात पूरे बुढार नगर में हिंदू संगठनों के बीच आक्रोश जाग उठा और हिंदू संगठनों ने एकजुट का परिचय देते हुए बुढार थाना कोतवाली द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा इस बीच बुढार थाना प्रभारी संजय जयसवाल ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए हिंदू संगठनों के बीच आपसी सुलह कराया जिससे नगर में शांति व्यवस्था कायम रही और किसी तरह की कोई भी हिंसा जन धन की हानि नहीं हुई ।बुढार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए सूझबूझ का परिचय दिया।नगर में शांति व्यवस्था कायम रहा और आपसी सौहार्द की भावना बनी रहे इसीलिए वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया के सामने किसी भी प्रकार से बयान बाजी नहीं की और ना ही कोई अपना स्टेटमेंट जारी किया।

तहसीलदार के साथ साथ विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले में लिया संज्ञान।


विकासखंड शिक्षा अधिकारी बुढार, मामले पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल मौके पर बुढार थाना बुलवाया गया और निची शिक्षा संस्था ग्रीन वैल्स पब्लिक स्कूल पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

रियलिटी चेक बाय जनसत्ता एक्सपोज मीडिया।

मीडिया की टीम में जब इस मामले पर सच्चाई जानने के लिए ग्रीन वेल्स स्कूल का दौरा किया तो यह मामला एक सामान्य घटना थी जिसमें स्कूल के बच्चों के द्वारा शोर मचाया जा रहा था बच्चे जय श्री राम और कई तरह से स्कूल में शोर मचा रहे थे तभी शिक्षक अब्दुल वाहिद के द्वारा बच्चों को चूपाने के उद्देश्य से बच्चों पर हाथ उठाया गया और यह हाथ उठाना एक बड़े मसले के रूप में तब्दील हो गया।

सवाल यह उठता है कि कैसे यह मामला स्कूल के बाहर अभिभावक को पता चला ।

कैसे इस तरह की एक सामान्य घटना को हिंदू मुस्लिम सौहार्द की भावना एकता को खंडित करने का कार्य किया गया

 क्यों हिंदू मुस्लिम के बीच में आपसी सद्भाव को खत्म किया गया।

 ऐसे कई सवाल इस घटना से निर्मित होती है। बहरहाल नगर में भी शांति व्यवस्था कायम है और किसी तरह की कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है।

Previous Post Next Post