Top News

उग्र आन्दोलन कि चेतावनी,स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन व्यापार, जिसमें शामिल बीट प्रभारी के कार्य शैली पर सवाल।

ऋषि और सुजीत कुमार के साथ स्थानीय यादव भाईयों का जलवा जरवाही घाट को बनाया अड्डा, रेत का अवैध उत्खनन कर लगातार चल रहा व्यापार, शासन के नियमों की उड़ा रहे धज्जियां।

रेत का अवैध उत्खनन जोरों शोरों पर जरवाही क्षेत्र के घाट में रेत का अवैध उत्खनन कारोबार संबंधित के मिलीभगत से हो रहा व्यापार।

स्थानीय संबंधित प्रशासन के नुमाइंदे थाना क्षेत्र वीट प्रभारी के मिली भगत से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन कारोबार।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने रेत के अवैध उत्खनन कारोबार के लिए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।




रिपब्लिक न्यूज।।

शहडोल // मुख्यालय के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत इस समय एक ऐसा मामला चल रहा है जो पुरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में सुर्खियां बटोर रही है जरवाही ग्राम पंचायत अंतर्गत सोन नदी पर बने पुल के किनारे से रास्ता उस घाट में रेत का अवैध उत्खनन कारोबार का व्यापार लगभग 10 से 15, गाड़ी ट्रैक्टर और मेटाडोर 709 लगा कर लगातार रेत का अवैध उत्खनन करने वाले जरवाही के स्थानीय निवास रत ग्रामवासी और सोन नदी के बाटली घाट के नाम पर लोग इन दोनों जगहों पर रेत का अवैध उत्खनन कर व्यापार रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाला होते-होते में लगभग 10 से 15 गाड़ियों का अवैध कारोबार कर अपने-अपने निवास स्थान की तरफ आराम ग्रह में चले जाते हैं।

इस रेत के अवैध कारोबार को रात के समय 10 बजे से लेकर सुबह के 10 बजे तक रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी रहता है।

कुछ दिनों पहले माइनिंग विभाग के अधिकारी द्वारा इन सब जगहों पर कार्यवाही की गई थी। लेकिन वहां पर भी यह स्थिति कुछ संदिग्ध पाया गया और कुछ की गाड़ी निकल गई तो कुछ की गाड़ी घर पहुंच गई। संबंधित अधिकारी द्वारा किए गए इस दौरान एक ट्रैक्टर पर कार्यवाही भी की गई। बाकी रात के अंधेरे का फायदा उठाया गया आखिरकार प्रशासन की नाक के नीचे हो रहे इस अवैध उत्खनन का करोबार लगातार रेत खनन माफिया सक्रिय होकर कर रहे हैं।

जरवाही के सोन नदी घाट से हो रहा रेत का अवैध उत्खनन कारोबार व्यापार में संबंधित विभाग जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन अधिकारियों जिम्मेदार पर उठ रहे सवाल।

ऋषि और सुजीत कुमार के साथ साथ लगभग 10 दस लोगों के ग्रुप का काम है सूचना देना और वही 10 से 20 लोगों की टीम एक साथ मिलकर कई जगहों से रेत का कर रहे अवैध उत्खनन कारोबार जिससे अवैध रेत कारोबार का चल रहा व्यापार, संबंधित विभाग कार्यालय से लेकर अवैध उत्खनन रेत खदान तक लगातार चप्पे-चप्पे पर नजर रखते हैं इनके गुर्गे।

रेत के अवैध उत्खनन व्यापारियों की जिला प्रशासन के साथ स्थानीय संबंधित विभाग अधिकारियों का रख रहे ख्याल।

लालपुर क्षेत्र पर स्थित सोन नदी से लाल साहब का पुनित कार्य सरफा नदी पर उधिया, छाता, और कंचनपुर क्षेत्र पर रेत का अवैध उत्खनन कारोबार का हो रहा व्यापार।

रेत के अवैध उत्खनन को शीघ्र रोका जाए।

पुलिस की मिलीभगत से रेत माफियाओं के हौंसले बुलंद।

शहडोल जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता। ने कहा है कि शहडोल जिले मे इस समय रेत का अवैध उत्खनन चरम पर है, जिसमे पुलिस प्रशासन द्वारा रेत माफियाओं से लेन-देन का संबंध भी सर्वविदित है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बटली घाट के क्षेत्र से भी भारी मात्रा  मे लगातार रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है,जिसे  बीस हजार से तीस हजार रुपए के मनमाने दाम पर मासूम और जरूरतमंद लोगों को बेचा जा रहा है।

रेत माफियाओं की कालाबाजारी और अवैध उत्खनन का शिकार जिले की भोली-भाली मासूम जनता हो रही है, जो की अत्याधिक दाम पर रेत खरीदने के लिए मजबूर हैं, पुलिस विभाग ने रेत माफियाओं को पूरी छूट दे रखी है, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा अगर शीघ्र ही इस अवैध उत्खनन और रेत की कालाबाजारी को नहीं रोका गया तो जिला काँग्रेस कमेटी उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।

Previous Post Next Post