योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे - नोडल अधिकारी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में बैठक सम्पन्न।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय आगामी 16 दिसंबर से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में भारत सरकार द्वारा जिले हेतु नियुक्त विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी कुमार राहुल की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ जिले के दूरस्थ ग्रामों के लोगों तक पहुंचना चाहिए, कोई भी योजना के पात्र हितग्राही वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी बेहतर समन्वय के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने नोडल अधिकारी को बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में बताया कि जिला के सभी क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु रूट चार्ट एवं शिविर स्थल निर्धारित कर दिया गया है और जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए ग्रामीण क्षेत्र की 19 तथा शहरी क्षेत्र की 15 योजनाएं चिन्हित हैं, इनमें स्वस्थ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, उचित पोषण, गरीबों के लिए आवास, वित्त पोषण सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। योजनाओं की जानकारी और प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत तक मोबाइल वैन पहुचेगी, जिसमें प्रधानमंत्री श्री मोदी का उद्बोधन, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। यह वैन सभी नगरीय निकायों में भी जाएगी तथा पम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन प्रदर्शन भी होगा। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए मेरी कहानी-मेरी जुबानी जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ड्रोन प्रदर्शन द्वारा प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ 16 दिसम्बर से लगाए जाएंगे विभागीय स्टॉल।
16 दिसंबर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाली विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ जिला मुख्यालय के मानस भवन से किया जाएगा। जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत विभाग जैसे अन्य विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाकर यथासंभव हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।
गौरतलब है कि विकसित संकल्प भारत यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं, लाभों और सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा आरंभ की जा रही है। यह यात्रा 1़6 दिसम्बर से 26 जनवरी 2024 तक निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री ने संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में की जनप्रतिनिधियों से चर्चा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 16 दिसम्बर 2023 को मध्यप्रदेश में प्रारंभ हो रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को सब मिलकर सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि 16 दिसम्बर से 26 जनवरी 2024 तक चलने वाली संकल्प यात्रा में सभी सहभागी बने।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वीडियों कान्फ्रेसिंग में विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभा मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, शालिनी सरावगी, रविंदर कौर, उपाध्यक्ष नगरपालिका शहडोल प्रवीण शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सोहागपुर राजस्व प्रगति वर्मा, एवं साथ में समाजसेवी संतोष लोहानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थें।
