अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक भंडारी मंदिर सोहागपुर में हुई संपन्न।
रिपब्लिक न्यूज।।
शहडोल // मुख्यालय के नगर सोहागपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शहडोल की मासिक बैठक सोहागपुर के श्री भंडारी मंदिर में संभागीय अध्यक्ष पंडित दया शंकर शुक्ला की मुख्य अतिथि में आयोजित की गई।
जिसमें नवीन पदाधिकारी शहडोल जिला संयोजक पंडित अनिल शुक्ला (सेवानिवृत्ति एसडीओ वन विभाग) अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक पंडित विनायक शर्मा एडवोकेट एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के पंडित रवि शंकर शुक्ला का अभिनंदन किया गया बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंडित त्रिलोकी नाथ गर्ग ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक पंडित अनिल शुक्ला ने कहा वर्तमान परिस्थितियों में ब्राह्मणों को संगठन के जरिए लोकतंत्र में अपनी पहचान बनाए रखना एक आवश्यकता बन गई है अन्यथा जो गौरवशाली इतिहास ब्राह्मण का रहा है उसे भ्रमित कर स्वार्थी तबका समाज को भी अधिक भ्रमित करता रहता है जिससे विशेष कर ब्राह्मण समाज के सदस्य परिवार के लोग उसे भ्रामक वातावरण में फंसकर अपना और अपने परिवार को संकट में डाल देते हैं। इसलिए संगठन के जरिए सभी भ्रामक परिस्थितियों का सामना करना चाहिए और जो भी सकारात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। उसकी तैयारी करना चाहिए। इस अवसर पर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक पंडित विनायक शर्मा ने संगठन को अपनी विधिक ताकत के जरिए समाज में सफलता के साथ आगे बढ़ाने की बात पर बोल दिया। नवनियुक्त प्रकोष्ठ के संयोजक पंडित रवि शंकर शुक्ला ने कहा की वर्तमान परिस्थितियों में अपने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जरिए ब्राह्मण अपनी विरासत को बेहतरीन तरीके से बचा रख सकता है। और यह सब जागरूकता से ही संभव है जिसके लिए संगठन के बिना नियमित रूप से जागरूक नहीं रह सकते इसलिए सामाजिक संगठन से जुड़कर बेहतरीन समाज के लिए हम सब काम करेंगे इसके पूर्व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शहडोल के संभागीय अध्यक्ष पंडित दयाशंकर शुक्ल ने संगठन की विस्तार से चर्चा की और किस प्रकार से कार्यों का अनुगमन करके संगठन को ताकतवर बनाया जाए। अपने अध्यक्षीय संबोधन में पंडित त्रिलोकी नाथ गर्ग ने वर्ष के अंत में इस बैठक पर अपना शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र में बिना संगठन के कोई भी समाज प्रकट नहीं कर सकता और अपनी विरासत को भुलाकर ब्राह्मण समाज अपने भविष्य को अंधेरे में डालने का काम कर रहा है इसलिए संगठन में शामिल होकर सभी विप्र हितों में हमें लगातार काम करते रहना चाहिए। श्री गर्ग ने संगठन में हो रहे बदलावों पर भी प्रकाश डाला। बैठक में साथ वार्षिक कैलेंडर व नवीन कार्यकारिणी गठित किए जाने की सहमति हुई ताकि वार्षिक कैलेंडर के अनुरूप जनेऊ संस्कार, प्रमुख विप्र जनों की स्मृतियां जयंती इत्यादि के साथ भगवान परशुराम जी के संबंधित कार्यक्रम तथा अन्य विशिष्ट कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श हुआ।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से पंडित राम प्रसाद तिवारी, बद्री प्रसाद शर्मा ,बलभद्र प्रसाद द्विवेदी, राममिलन शर्मा, आर पी त्रिवेदी, विनायक प्रसाद शर्मा ,पंडित राम लखन तिवारी, एमके शर्मा, शरद मिश्रा, शिव प्रसाद मिश्र, निलेश कुमार द्विवेदी, रवि शंकर शुक्ला, पंडित रघुवंश मिश्रा, सुशील कुमार शर्मा, गौरव द्विवेदी, रामलोचन शुक्ला, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा धमनी कला आदि लोग प्रमुख तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में शामिल सभी का आभार प्रदर्शन पंडित राम मिलन शर्मा ने किया।
