व्यौहारी देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी से हो रहे अवैध रेत उत्खनन को रोकने गए पटवारी की मौके पर मौत।
अवैध रेत उत्खनन कारोबार माफियाओं ने पटवारी को उतारा मौत के घाट।
यादव बांधूओं का जलवा सोन नदी घाट को बनाया अड्डा रेत का अवैध उत्खनन हो रहा लगातार शासन के नियमों की उड़ रहे धज्जियां।
रेत का अवैध उत्खनन जोरों शोरों पर जरवाही क्षेत्र के सोन नदी घाट में रेत का अवैध कारोबार संबंधित बीट प्रभारी की मिलीभगत से हो रहा व्यापार।
रिपब्लिक न्यूज।
शहडोल // मुख्यालय अंतर्गत व्यौहारी तहसील देवलोंद थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डा गोपालपुर से निकलने वाली सोन नदी में हो रहे शनिवार के मध्य रात्रि अंधेरे में रेत का अवैध उत्खनन कारोबार रोकने गए पटवारी की टीम जो मौके पर कई ट्रैक्टरों से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था, जिसमें पटवारी एक ट्रैक्टर को रोकने के लिए आगे बढ़कर हाथ दिए तभी ट्रैक्टर ड्राइवर पटवारी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाते हुए फरार हो गया जिससे मौके पर पटवारी की मौत हो गई।
पुलिस प्रशासन के मिली भगत और अनदेखी ने पटवारी की ले ली जान।
रेत के अवैध कारोबारियों ने अपने कारोबार को बढ़ावा देने के लिए पटवारी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़कर सुल दी मौत की नींद।
बुढार थाना क्षेत्र का मामला जरवाही के क्षेत्र में बह रहे सोन नदी से रेत खनन कर किया जा रहा अवैध कारोबार लगभग 10 से 15 गाड़ी ट्रैक्टर लग रहा लगातार रेत का अवैध उत्खनन करने वाले जरवाही के ग्रामवासी इन दोनों जगहों पर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे व्यापार, रात के अंधेरे में लगभग 10 बजे से लेकर सुबह के 10 बजे तक रेत का अवैध उत्खनन लगातार जारी रहता है। कुछ दिनों पहले माइनिंग विभाग के अधिकारी द्वारा कार्यवाही की गई थी। लेकिन वहां पर भी परिस्थितियों कुछ संदिग्ध पाई गई कुछ की गाड़ी निकल गई तो कुछ की गाड़ी घर पहुंच गई घर और एक ट्रैक्टर पर कार्यवाही बस की गई बाकी रात्रि का फायदा उठाया गया आखिरकार प्रशासन की नाक के नीचे अवैध उत्खनन का करोबार लगातार रेत खनन माफिया सक्रिय होकर कर रहे रेत का कारोबार।
मुख्यालय से लगे सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकी, पटासी और श्याम ठीह से लेकर नरवर बिजौंरी के क्षेत्र से भी रात्रि के समय लगभग कई गाड़ियों से रेत का अवैध उत्खनन कर मुख्यालय नगर में रेत का अवैध व्यापार किया जा रहा है।
जिला प्रशासन में बैठे अधिकारी ज़िम्मेदारों पर उठ रहे सवाल।
बिना नम्बर प्लेट की गाड़ियों से रेत का अवैध उत्खनन कारोबार व्यापार।
10 से 20 लोगों की टीम कर रही रेत का व्यापार लगातार चप्पे-चप्पे पर नजर रेत व्यापारियों की संबंधित विभाग अधिकारियों का रख रहे ख्याल।