Top News

देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की मनाई गई जयंती।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ समारोह और विचार गोष्ठी आयोजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन पर कार्यक्रम की योजना बनाई गई।


रिपब्लिक न्यूज।

शहडोल // मुख्यालय जिला के कई शासकीय कार्यालयों में आज लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती मनाई गई।

मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग एवं सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के निर्देशानुसार आज दिनांक 31/10/2023 को शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर, जिला शहडोल मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सामुहिक शपथ समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। शपथ प्राचार्य महोदय द्वारा वाचन कर दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में कतार बद्ध विद्यार्थी और समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं डॉ. मंगल सिंह अहिरवार सहायक प्राध्यापक हिंदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम में उपस्थित अग्रणी कन्या महाविद्यालय शहडोल से डॉ. रवीश ताजिर ,सहायक प्राध्यापक संस्कृत ने अपने विचार व्याख्यान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तिव और विचारों को बताया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्र भारत को अखंड बनाने में  रियासतों का विलय होना स्वतंत्र भारत के लिए कितना अहम था यह कार्य वल्लभ भाई पटेल ने किया। उनकी ईमानदारी देश के लिए एक मिशाल है। अखंड भारत के निर्माण में और जिन महापुरुषों का अतुलनीय योगदान रहा है उनको भी आपने याद किया। महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अंबेडकर आदि को भी आपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जयसिंहनगर से मनोज वर्मा जी ने भी मंच से अपनी बात रखी साथ ही उन्होंने स्टेचू ऑफ यूनिटी को कोट करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म स्थली पर स्थित 182 मीटर की प्रतिमा का उल्लेख करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के ऊंचे कद और पद की बात और अपने विचार भी कही।

कार्यक्रम में शामिल डॉ.लवकुश दीपेंद्र विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, डॉ. ममता पांडे, सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान, महेंद्र साकेत, वीरेन्द्र कुर्मी, कुमारी दीपक रानी मिश्रा,एवं साथ ही महा विद्यालय के विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मंगल सिंह अहिरवार (कार्यक्रम प्रभारी) विभागाध्यक्ष हिंदी ने किया। और उपस्थित सभी अतिथियों का आभार डॉ. अर्चना जायसवाल,हिंदी द्वारा प्रकट किया गया।

Previous Post Next Post